फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   political

पर्चा भरते ही शुरू हो जाएगा प्रत्याशी के खर्च का मीटर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
political
नौगांवा सादात। प्रत्याशियों के नामांकन फॉर्म जमा करने के साथ ही उनके खर्चे का मीटर शुरू हो जाएगा। जैसे बिजली का मीटर लगते ही उसी समय से उसकी रीडिंग शुरू हो जाती है। हर तरह के खर्च उनके हिस्से में जुड़ते जाएंगे। फ्लाइंग स्क्वाड टीम और वीडियो सर्विलांस टीम प्रत्याशियों के खर्च की निगरानी करेगी। कार्यक्रम के आयोजन की वीडियोग्रॉफी भी होगी। इसके बाद लेखा टीम को सौंपेंगी। प्रत्याशी के खर्च का मिलान शैडो रजिस्टर से किया जाएगा। चुनाव परिणाम 10 नवंबर तक खर्च का हिसाब किताब रखना है।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव खर्च की सीमा 28 लाख रुपये तय की है। विधान सभा उप चुनाव के लिए प्रत्याशियों को नामांकन से एक दिन पहले बैंक अकाउंट खोलना है। इस बैंक अकाउंट से निर्वाचन संबंधी काम निपटाएंगे। 10 हजार से अधिक लेन-देन नकद नहीं करना है। यह बैंक अकाउंट खुद या निर्वाचन एजेंट के साथ ज्वाइंट खोल सकते हैं। नामांकन फॉर्म जमा करने के बाद प्रत्याशी को व्यय रजिस्टर मिलेगा। किसी भी व्यक्ति से 10 हजार रुपये का भी लेन देन अकाउंट से करना होगा।
विज्ञापन

व्यय रजिस्टर के तीन हिस्से, सभी के कॉलम को है भरना
नामांकन के साथ ही रिटर्निंग अधिकारी प्रत्याशी को निर्वाचन व्यय रजिस्टर देंगे, जिसमें प्रत्याशी के रोजाना का ब्योरा रखना है। व्यय रजिस्टर के तीन हिस्से हैं जिसका पहला हिस्सा सफेद पन्ने का है जिसमें रोजाना का रिकार्ड दर्ज करना है। दूसरे हिस्से कैश रजिस्टर में किसी भी स्रोत से मिलने वाली रकम को लिखना है। जिसे तारीख के साथ दर्ज करना है। नकद किए गए खर्च को भुगतान के कॉलम में दर्ज करना है। वहीं तीसरा बैंक रजिस्टर पीले पन्नों में है। जिसमें जमा, निकासी और रोजाना के बचत का ब्योरा बैंक रजिस्टर में लिखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed