फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   political agenda, bjp ticket

भाजपा में टिकट दावेदारों के नाम पर मंथन शुरू

Sun, 09 Oct 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 09 Oct 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
political agenda, bjp ticket
bjp logo
भाजपा ने विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। प्रत्याशियों की लाइन में लगे दावेदारों के नाम पर मंथन शुरू हो चुकी है। शनिवार को मुरादाबाद में हुई बैठक में जिला समन्वय समिति के सात सदस्यों ने शामिल होकर प्रदेश सह प्रभारी एवं पउप्र प्रभारी को दावेदारों के नामों की सूची सौंपी और अपनी राय दी। अब इन नामों पर मंथन के बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2017 के लेकर सभी दलों ने कमर कस ली है। अंदरखाने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि जिले में अभी तक सिर्फ बसपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। सपा ने भी प्रत्याशियों के नाम खोलने शुरू कर दिये हैं, लेकिन जिले का अभी नंबर नहीं आया है। अब भाजपा में भी प्रत्याशियों के नाम के चयन को लेकर तैयारियां ते ज हो गई हैं।
विज्ञापन


इसी क्रम में शनिवार को मुरादाबाद में मंडल से जुड़े सभी जिले के समन्वय समितयों की बैठक बुलाई गई। इसमें जिले भाजपा समन्वय समिति से जुड़े सात सदस्य शामिल हुए। जिला प्रभारी जयपाल सिंह व्यस्त और सांसद कंवर सिंह तवंर बैठक में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठ में सामिल हुए समिति के सदस्य ऋषिपाल नागर, हरपाल सिंह, राजीव तरारा, गिरीश त्यागी, विजय सिंह पंवार, मनन कौशल, उदय गिरी गोस्वामी से प्रदेश सह प्रभारी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी सांसद विरेंद्र सिंह खटीक ने जिले के बारे में जानकारी ली। उम्मीदवारों के बारे में राय शुमारी की। सभी से अलग-अलग वार्ता कर सीटों के अनुसार नामों के पैनल मांगे।


इन नामों पर मंथन के बाद चारों सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। वहीं मीटिंग को लेकर जिले में चारों सीटों पर टिकट की दावेदारी करने वालों में खलबली मची हुई है। मीटिंग में क्षेत्रिय महामंत्री सूर्य प्रकाश पाल और अशोक मोगा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed