फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Policemen ran in the weekly parade, shed a lot of sweat

Amroha News: साप्ताहिक परेड में दौड़े पुलिसकर्मी, खूब बहाया पसीना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Policemen ran in the weekly parade, shed a lot of sweat
अमरोहा। एसपी के नेतृत्व में पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। एसपी ने परेड की सलामी ली और साथ ही पुलिस कर्मियों की साज-सज्जा और वर्दी का भी निरीक्षण करते हुए नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन रखने के निर्देश दिए। जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। इस दौरान डॉग स्क्वायड, पुलिस बैरक का निरीक्षण व आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों को चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने निरीक्षण के बाद एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए उपस्थित पुलिस बल की टोलीवार ड्रिल करवाई। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई गई। डॉग स्क्वाॅयड का निरीक्षण कर डॉग हैंडलर को मानक के अनुसार डाइट प्रबंधन व नियमित ट्रेनिंग कराने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस लाइन का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं, इकाइयों, एमटी शाखा, शास्त्रागार, क्वार्टर गार्द, भोजनालय, बंदी वाहन, एमटी शाखा के निरीक्षण के दौरान समस्त पुलिस वाहनों के रख-रखाव के विषय में पूछताछ की। सुरक्षा गार्डों की मुस्तैदी का परीक्षण किया गया। मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता को चेक की। बाद में कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों व अभिलेखों को चेक किए। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed