फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Policeman wife throws husband out of the house, makes false allegations against in-laws

जिसने घर बसाया..वही बेघर: पति पर कहर बन टूटी सिपाही पत्नी, सास-ससुर को भी फंसाया, अब गिड़गिड़ा रहा पूरा परिवार

Fri, 13 Dec 2024 05:14 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 13 Dec 2024 05:14 PM IST
सार

नौगांवा सादात के युवक ने महिला कांस्टेबल पत्नी पर घर से निकालने, संपत्ति बेचने का दबाव बनाने और मारपीट का आरोप लगाया। युवक का कहना है कि पत्नी ने सास-ससुर पर दहेज उत्पीड़न और देवर पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया। युवक ने थाने में तहरीर देकर पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Policeman wife throws husband out of the house, makes false allegations against in-laws
महिला सिपाही सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवक की शादी 21 अप्रैल 2015 को महिला कांस्टेबल से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही महिला कांस्टेबल मुरादाबाद में रहने की जिद करने लगी। इस पर युवक ने मुरादाबाद में प्लॉट खरीदा और जिसका बैनामा कांस्टेबल ने अपने नाम करा लिया।

विज्ञापन


महिला कांस्टेबल के पास दो लड़कियां हैं। वर्तमान में उसकी तैनाती बरेली में है। आरोप है कि मुरादाबाद में मकान तैयार होने के बाद महिला कांस्टेबल का रवैया बदल गया। उसने पति को घर से निकाल दिया। अब महिला कांस्टेबल गांव की संपत्ति को बेचने का दबाव बनाती है।
विज्ञापन


संपत्ति बेचने से इन्कार कर दिया तो महिला कांस्टेबल ने देवर के खिलाफ दुष्कर्म और सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। इतना ही नहीं पांच दिसंबर के दोपहर महिला कांस्टेबल ने पति के साथ मारपीट की। जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में युवक घायल हो गया। ये पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित युवक ने नौगांवा सादात थाने में तहरीर देकर महिला कांस्टेबल पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रेम विवाह करने वाली पत्नी ने कर ली दूसरी शादी, मांग रही रकम

हसनपुर क्षेत्र में एक साल पहले पहले प्रेम विवाह करने वाली महिला ने पति को छोड़ दिया। उसने क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से दूसरी शादी कर ली। पीड़ित युवक ने हसनपुर कोतवाली और महिला थाने में शिकायत की, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।



इतना ही नहीं छोड़कर जाने वाली पत्नी युवक से रुपयों की डिमांड भी कर रही है। मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। आलम ये है कि युवक मानसिक रूप से परेशान है। पत्नी के उत्पीड़न से परेशान है, बावजूद इसके उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed