फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   policeman is beaten by villager

लूट के आरोपी को पकड़ने आए पुलिसकर्मियों को पीटा

Fri, 06 May 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 06 May 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
policeman is beaten by villager
क्राइम
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव भीमा सुल्तानपुर में लूट के आरोपी को पकड़ने आई संभल के हयातनगर थाना पुलिस के कर्मियों को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान पुलिस की गाड़ी को घेरे ग्रामीणों ने आरोपी को छुड़ा लिया, जबकि दरोगा और सिपाही ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन


बता दें कि करीब डेढ़ माह पूर्व संभल-गंवा मार्ग पर संभल जिले के सरायतरीन के रहने वाले पशु व्यापारी अबरार हुसैन से बाइक सवार दो बदमाशों ने करीब सवा लाख रुपये लूट लिए थे। इस मामले में हयातनगर पुलिस ने भूदेव और रघुपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में पुलिस ने सांथलपुर निवासी रघुपाल पुत्र रघुवीर को गिरफ्तार करके जेल भिजवा दिया था।
विज्ञापन


इधर, बृहस्पतिवार को हयातनगर पुलिस ने आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव भीमा सुल्तानपुर निवासी भूदेव पुत्र चिरंजी के घर दबिश दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने शोर मचा दिया तो वहां जुटे ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और आरोपी को छुड़ाने लगे। आरोप है कि, इस पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, आपा खोकर महिलाएं पुलिस पर हमलावर हो गईं, फिर क्या था ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को गाड़ी से उतारकर लाठी-डंडों से पीटा। भागने की कोशिश करने पर पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। ग्रामीणों ने गाड़ी में तोड़फोड़ करने की कोशिश की तो ड्राइवर ने गाड़ी को दौड़ा दिया। आदमपुर थाना प्रभारी आरके चौहान का कहना है कि हयातनगर पुलिस ने थाने में आमद नहीं कराई और न किसी प्रकार के घटनाक्रम की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed