Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Policeman caught in objectionable situation with woman suspended

Amroha News: महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया सिपाही निलंबित

Wed, 14 Aug 2024 11:29 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 14 Aug 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Policeman caught in objectionable situation with woman suspended
अमरोहा। महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में गए सिपाही नरेश कुमार को एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बुधवारकको निलंबित कर दिया है। ये कार्रवाई सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट के बाद की गई है। साथ ही सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन

यह मामला शहर के एक मोहल्ले का है। शहर की एक पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही पास ही मोहल्ले में एक मकान में किराये पर रहता है। इसी के बराबर में रहने वाली विवाहिता की अपने पति से अनबन रहती है। इसी को लेकर सिपाही आए दिन उसके पति को हड़काते हुए कार्रवाई की धमकी देता था। सिपाही के सहानुभूति दिखाने पर महिला से उसका मेलजोल बढ़ गया। दोनों आए दिन कमरे में मिलने लगे। पति को उस पर शक हो गया मगर सबूत न होने पर वह शांत रहा। सोमवार रात में विवाहिता का पति किसी काम से बाहर जाने को कहकर घर से निकल गया। पति के जाने के बाद विवाहिता ने सिपाही को कमरे में बुला लिया। अचानक पति घर आ गया और उसने अपनी पत्नी को सिपाही के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। पत्नी के साथ पिटाई करते हुए सिपाही को पकड़ लिया। शोर पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सिपाही को बमुश्किल पति के चंगुल से आजाद कराया था। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि सिपाही नरेश कुमार निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed