फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police team serving notice subjected to abuse; constable's uniform torn.

Amroha News: नोटिस तामील कराने गई पुलिस से अभद्रता, सिपाही की वर्दी फाड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Police team serving notice subjected to abuse; constable's uniform torn.
नौगावां सादात। कोतवाली क्षेत्र में एक मामले की विवेचना के दौरान नोटिस तामील कराने पहुंची पुलिस टीम के साथ अभद्रता की गई। हाथापाई करते हुए सिपाही की वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन

सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई। मामले में महिला दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने दो भाइयों और बहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
नौगावां सादात थाने में तैनात महिला दरोगा रीना यादव बुधवार को विवेचना के सिलसिले में दरोगा नीरज कुमार, कांस्टेबल अनुज कुमार और महिला कांस्टेबल ज्योति सैनी के साथ नौगावां के नई बस्ती मोहल्ले में धमकी के मामले के आरोपी शुऐब और काईद को नोटिस तामील कराने पहुंची थीं। इस दौरान पुलिस टीम ने शुऐब को नोटिस तामील कराने का प्रयास किया। आरोप है कि पहले उसने नोटिस लेने से इन्कार किया, लेकिन समझाने पर वह नोटिस लेने के लिए तैयार हो गया।
विज्ञापन

इसी दौरान उसकी बहन महजबी मौके पर पहुंची और शुऐब के हाथ से नोटिस छीनकर फाड़ दिया। आरोप है कि उसने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा धक्का-मुक्की करते हुए दरोगा रीना यादव को झूठे केस में फंसाने और अंजाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ ही देर बाद शुऐब का भाई काईद भी मौके पर पहुंच गया। तीनों ने मिलकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की और पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई की। इस दौरान कांस्टेबल अनुज कुमार की वर्दी का फ्लैप फाड़ दिया, जबकि दरोगा रीना यादव और कांस्टेबल अनुज कुमार के गले पर चोटें आईं। साथ ही तीनों ने पुलिस कर्मियों को जान से मारने और निलंबित कराने की धमकी भी दी।
घटना के बाद पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तीनों मौके से भाग गए। एक कांस्टेबल ने पूरी घटनाक्रम की वीडियो अपने मोबाइल फोन रिकॉर्ड कर लिया।

सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि मामले में दरोगा रानी यादव की तहरीर के आधार पर शुऐब, काईद और महजबी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, धमकी देने और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed