फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police station in-charge wants to get me murdered: Former MLA

मेरी हत्या कराना चाहते हैं थाना प्रभारी : पूर्व विधायक

Fri, 26 Sep 2025 04:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 26 Sep 2025 04:32 AM IST
सार

गजरौला (अमरोहा) में पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने थाना प्रभारी पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। पालिका बोर्ड बैठक में हंगामा और मारपीट के बाद उन्होंने थाने में तहरीर दी। घटना के बाद उनकी तबीयत भी बिगड़ गई।

विज्ञापन
Police station in-charge wants to get me murdered: Former MLA
अमरेाहा के गजरौला थाने में पूर्व विधायक हरपाल सिंह की हालत बिगड़ने पर संभालते लोग। संवाद - फोटो : samvad

विस्तार

गजरौला (अमरोहा)। बृहस्पतिवार को पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामे और मारपीट की घटना के बाद पालिकाध्यक्ष पति पूर्व हरपाल सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि थाना प्रभारी उनकी हत्या कराने चाहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामे और उनकी पत्नी पालिकाध्यक्ष से मारपीट की आशंका के चलते बुधवार को उन्होंने थाना पुलिस को लिखित में दिया था। थाना प्रभारी से उन्होंने बैठक में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती करने की मांग की थी, लेकिन थाना प्रभारी ने उनके मांग पर गौर नहीं किया। जिसका नतीजा यह हुआ कि उनकी पत्नी और उनके साथ पालिका सभागार में दबंग प्रवृत्ति के सभासदों व महिला सभासदों ने घटना को अंजाम दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी उनकी हत्या करा सकते हैं। वह पुलिस अफसरों से मिलकर इस मुद्दे को रखेंगे और थाना प्रभारी की शिकायत करेंगे।
विज्ञापन






थाने में अचानक बिगड़ी पूर्व विधायक की हालत



पालिका सभागार में गिरेबान पकड़ने और खींचतान होने पर पूर्व विधायक हरपाल सिंह कार्रवाई के लिए बृहस्पतिवार दोपहर थाने में आए। यहां उन्होंने साइबर सैल के कमरे में बैठकर तहरीर लिखी। घटना की जानकारी होने पर उनके समर्थक और भाजपा पदाधिकारी थाने पहुंच गए। इस बीच पूर्व विधायक थाने में बने शौचालय में लघुशंका के लिए गए तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इससे पहले कि वह गिरते उन्हें संभाल लिया और तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां उनका मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed