{"_id":"6700878439b17bf5dc0e5d99","slug":"police-searched-for-the-kidnapped-girl-uproar-over-not-allowing-her-to-talk-to-her-family-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-126943-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अगवा युवती को पुलिस ने तलाशा, परिजनों से बात नहीं कराने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अगवा युवती को पुलिस ने तलाशा, परिजनों से बात नहीं कराने पर हंगामा
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। दूसरे समुदाय के युवक के साथ गई क्षेत्र निवासी युवती को पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात तलाश कर लिया। युवती 30 सितंबर से गायब थी। सूचना पर परिजन और बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंचे। युवती से बात नहीं कराने पर परिजन व कार्यकर्ता पुलिस पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा करने लगे।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं की प्रभारी निरीक्षक और एसएसआई से नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ता परिजनों के साथ थाने में धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। हंगामे की सूचना पर पहुंचे सीओ और एसडीएम ने परिजनों व कार्यकर्ताओं से वार्ता कर उनको शांत किया। धनौरा क्षेत्र के एक गांव निवासी हिंदू समुदाय की युवती 30 सितंबर को गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक के साथ चली गई थी। परिजनों ने थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वहीं, दो अक्तूबर को युवती पक्ष के लोगों ने आरोपी युवक के घर पर तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने उसी रात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मामले में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने युवती भी युवती को जल्द तलाशने की मांग की थी। ऐसा नहीं होने पर गांव में पंचायत करने की चेतावनी दी थी।
पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात युवती को तलाश कर लिया। रात में ही इसकी सूचना बजरंग दल नेताओं और युवती के परिजनों को दी गई। जानकारी होने पर युवती के परिजन व बजरंग दल कार्यकर्ता थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने युवती को तलाशने के समय में गुमराह करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान उनकी प्रभारी निरीक्षक व एसएसआई से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने थाने में ही नारेबाजी शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ श्वेताभ भास्कर और एसडीएम चंद्रकांता भी थाने पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता की। परिजन और कार्यकर्ता युवती से बात कराने पर अड़े थे। जबकि, सीओ का कहना था कि देर रात बरामदगी होने के कारण युवती को वन स्टॉप सेंटर पर रखा गया है। दो घंटे तक चले हंगामे और वार्ता के बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई। कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान हेमंत सारस्वत, विहिप के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, विपिन भारद्वाज, कुशल चौधरी, भूपेश त्यागी, रकम सिंह मौजूद रहे।
-- -
फोटो
युवती के पिता की हालत बिगड़ने पर पुलिस के हाथ पांव फूले
थाने में धरने पर बैठे युवती के बुजुर्ग पिता की हालत बिगड़ गई। वे बेहोश हो गए और उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एक चिकित्सक से उनका ब्लड प्रेशर चेक कराया, जो काफी बढ़ा हुआ था। पिता की हालत खराब होने की जानकारी मिलते ही सीओ ने सरकारी अस्पताल से चिकित्सकों को बुलाया। उनको थाने में ही ग्लूकोज चढ़ाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतीश भास्कर ने उनको कुछ दवाएं दीं। कुछ देर बाद उनकी तबीयत में सुधार होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।