फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   police script

लॉकडाउन से जिंदा हो गई फाइलों में मौत की नींद सोने वाली किशोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
police script
अमरोहा। अगर लॉकडाउन नहीं लगता तो शायद जिंदा किशोरी पुलिस की फाइलों में हमेशा के लिए मौत की नींद सो जाती। लेकिन कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन ने पुलिस की कारस्तानी की पोल खोल कर रख दी। लॉकडाउन में किशोरी प्रेमी के साथ गांव लौट आई। जहां भाई की नजर किशोरी पर पड़ गई। इसके बाद किशोरी की मौत से पर्दा उठ गया।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर देश दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। लेकिन इस कोरोना ने जेल में बंद पिता को निर्दोष साबित करने की उम्मीद जगा दी है। प्रेमी के साथ घर से लापता किशोरी शुक्रवार को जिंदा मिल गई। वह अपने प्रेमी के साथ छह फरवरी 2019 को चली गई थी। दोनों दिल्ली में रहने लगे थे। करीब सालभर दोनों वहीं रहे। इस बीच मार्च में कोरोना के चलते लॉकडाउन लग गया। इसके बाद किशोरी प्रेमी के साथ उसके गांव चली आई। जहां दोनों चार महीने से रह रहे थे। इस बीच किसी ने किशोरी के भाई को बताया कि उसकी बहन जैसी युवती आठ किमी दूर दूसरे गांव में है। भाई ने गुरुवार को उस गांव में पहुंचकर बहन की तस्दीक कर दी। इसके बाद शुक्रवार को बहन और उसके प्रेमी को पकड़ कर गांव ले गाए। अगर लॉकडाउन नहीं लगता तो शायद दोनों गांव में नहीं आते। ऐसे में किशोरी की मौत से पर्दा नहीं उठ पाता।
विज्ञापन

चारा लेने के बहाने घर से निकली थी किशोरी
ढबारसी। किसान की नाबालिग बेटी छह फरवरी 2019 को चारा लेने के बहाने घर से निकली थी। इसके किशोरी ने प्रेमी को फोन बुला लिया। दोनों भगवानपुर पुल पर मिले। इसके बाद दोनों दिल्ली चले गए और वहीं रहने। मार्च में लॉकडाउन लगने पर दोनों गांव लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के गांव में प्रेमी का था आना जाना
ढबारसी। किशोरी के प्रेमी का उसके गांव में आना जाना था। वह शादी विवाह में खाना बनाने का काम करता था। इस दौरान गांव में आते जाते उसकी नजर किशोरी से लड़ गई। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। इसकी भनक किशोरी के परिजनों को नहीं लगी। मौका देखकर छह फरवरी 2019 को दोनों घर से फरार हो गए।

पंद्रह दिन पूर्व किशोरी की चचेरी बहन हो गई थी गायब
ढबारसी। किशोरी के गायब होने से 15 दिन पूर्व उसकी चचेरी बहन भी लापता हो गई थी। उसे गायब करने में दो लोगों के नाम सामने आए थे। चचेरी बहन के पिता ने इस मामले में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की थी। इसी आधार पर किशोरी के परिजनों ने भी उन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed