फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police reached abducted girl

दो दिन पहले गायब युवती तक पहुंची पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Police reached abducted girl
हसनपुर(अमरोहा)। शादी से दो दिन पूर्व अगवा हुई युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में तीन प्रधान पुत्रों समेत चार लोगों को शादी के उद्देश्य से युवती को अगवा करने का केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 19 वर्षीय बेटी की शादी तय कर दी थी। उसकी बरात 21 मई को आनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। मंगलवार को परिवार के लोग सामान लेने गए थे। लड़की घर में अकेली थी। तभी दूसरे गांव का एक युवक अपने साथियों के साथ शादी के उद्देश्य से बेटी का अपहरण करके ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शादी के उद्देश्य से अपहरण करने के मामले में प्रधान पुत्र धर्मपाल, महीपाल, कलुआ और टिंकू के खिलाफ केस दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि युवती को बरामद कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। कोतवाल ने बताया कि युवती अपनी शादी से खुश नहीं थी। युवती ने पूछताछ में बताया कि वह खुद अपनी मरजी से गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed