फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   police ran on the information of child left

बच्चा चोरी की सूचना पर दौड़ी पुलिस, हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
police ran on the information of child left
अमरोहा। बच्चा चोरी की सूचना मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस की पड़ताल में पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला निकला। लोगों की भीड़ जमा हो गई। जमकर हंगामा हुआ। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पता चला कि विवाहिता अपने बेटे को लेकर मायके जा रही थी। किसी ने पुलिस को बच्चा चोरी करने की सूचना दे दी। फिलहाल पुलिस ने बच्चा उसकी मां के सुपुर्द कर दिया है। जबकि पति और उसके परिजनों को फटकार लगाकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात के मोहल्ला गौतम नगर में गोपाल उर्फ काले का परिवार रहता है। उसकी शादी जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा के गांव सहसपुर में रहने वाली कृष्णा देवी के साथ हुई थी। उनके परिवार में पांच बच्चे थे। जिसमें तीन की मौत हो गई। पति से विवाद के बाद कृष्णा देवी दो साल पहले दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। उसने पालन पोषण के लिए हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित फैक्ट्री में नौकरी करने लगी। वह रक्षाबंधन के मौके पर पिता के घर बिजनौर आई थी। इस दौरान वह सात साल के बेटे नवनीत को मायके में छोड़कर ज्वालापुर नौकरी करने चली गई। चार दिन पहले गोपाल नवनीत को अपने घर गौतम नगर ले आया। गुरुवार को कृष्णा देवी के मायके लौटने पर इसकी जानकारी हुई। शुक्रवार की दोपहर वह अपनी सहेली के साथ ससुराल पहुंची और बेटे को साथ ले जाने लगी। इस दौरान पति और परिजनों ने बच्चा चोरी करने का शोर मचा दिया। बच्चा चोरी की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने डायल 100 पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पारिवारिक विवाद सामने आया। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां समझौते के आधार पर बच्चे नवनीत को उसकी मां कृष्णा के सुपुर्द कर दिया गया। साथ ही पति और उसके परिजनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि बच्चा चोरी की सूचना मिली थी। पूछताछ में मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का निकला। दोनों पक्षों को बैठाकर बच्चा उसकी मां के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed