फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   police ,prisoner ran away from custudy

खुद ले जाना था, सौंप दिया गजरौला पुलिस को

Tue, 27 Sep 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 27 Sep 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
police ,prisoner ran away from custudy
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
 चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए ताहिर ऊर्फ शाहिद के भागने में ड्यूटी पर तैनात धनौरा थाने के कांस्टेबल की लापरवाही सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक ताहिर को जेल तक छोड़ने जाने के लिए जिम्मेदार कांस्टेबल शाहिद ने खुद ताहिर को मुरादाबाद ले जाने के बजाया गजरौला थाने के सिपाहियों को सौंप दिया।
विज्ञापन


इस दरम्यान धनौरा थाने का होमगार्ड ही साथ था और मुल्जिम दो हो गए थे। यहां गजरौला थाने के सिपाहियों की आंख बचाकर ताहिर ने दौड़ लगा दी। इस संबंध में थाने के सिपाही के खिलाफ थाना सिविल लाइंस (मुरादाबाद) में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


थाना पुलिस ने नगर के मोहल्ला कटरा निवासी ताहिर उर्फ शाहिद पुत्र मेंहदी हसन को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। रविवार को ताहिर को थाना पुलिस का सिपाही शाहिद और एक होमगार्ड सोहनदत्त उसे अदालत में पेश करने के लिए ले गए थे। यसहां से अदालत ने उसे जेल भेजने के आदेश किए। जानकारी के अनुसार, गजरौला थाने के दो सिपाही भी अपने थाना क्षेत्र के दो मुल्जिमों को अदालत में पेशी पर लाए थे। उनको भी जेल भेजने के आदेश अदालत ने दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गजरौला पुलिस एक वाहन से आई थी। इस पर थाना धनौरा के सिपाही शाहिद ने गजरौला पुलिस के सिपाहियों से अपने मुल्जिम ताहिर को भी जेल ले जाने का अनुरोध किया। उसका कहना था कि उसे कुछ जरूरी काम है। सिपाही शाहिद ने अपने साथ गए होमगार्ड को गजरौला के सिपाहियों के साथ भेज दिया। ताहिर के हाथ में बंधी हथकड़ी गजरौला पुलिस के सिपाहियों को थमा दी गई।

बताया जाता है कि जेल के पास पहुंचते ही गजरौला पुलिस के सिपाहियों ने ताहिर को खुला छोड़ दिया। इसी का लाभ ताहिर ने उठाया और उसने जेल के मुहाने से ही दौड़ लगा दी। अचानक हुए घटनाक्रम से गजरौला पुलिस के सिपाहियों के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने उसका पीछा भी नहीं किया। उनको लगा कि यदि ताहिर को पकड़ने की कोशिश की तो उनके थाने के मुल्जिम भी फरार हो सकते हैं। साथ गया होमगार्ड सिर्फ मूकदर्शक बना रहा। आरोपी कांस्टेबल शाहिद की लापरवाही की रिपोर्ट थाना पुलिस की ओर से पुलिस अधीक्षक को भेज दी गई है।

दिल्ली के आटो लिफ्टर गैंग का सदस्य था ताहिर
मंडी धनौरा। पुलिस कस्टडी से फरार हुआ ताहिर ऊर्फ शाहिद दिल्ली का शातिर आटो लिफ्टर बताया जाता है। उसके खिलाफ दिल्ली के कई थानों में वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं। ताहिर नगर की मंडी समिति के पास रहता है। बताया जाता है कि, चोरी की वारदातों में शामिल होने से परिजनों ने उससे अपना संबंध तोड़ लिया था। ताहिर के खिलाफ वाहन चोरी का एक मामला गजरौला में भी दर्ज कराया गया था। बुलंदशहर जनपद में भी उसके खिलाफ वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज है।

बताया जा रहा है कि, वह कुछ दिन से क्षेत्र में दिखाई पड़ रहा था। इसकी भनक लगने पर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ उसको पकड़ा था। थाना पुलिस का अनुमान था कि हाल में क्षेत्र में चोरी हुई आठ बाइकों में इसका हाथ हो सकता है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की योजना बना रही थी। लेकिन एक सिपाही की लापरवाही ने अन्य पुलिसकर्मियों की मेहनत पर पानी फेर दिया। 

गजरौला पुलिस के सिपाही भी शक के दायरे में 
मंडी धनौरा। क्या पुलिस अधिकारी गजरौला के उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कोई कार्रवाई करेंगे जिन्होंने ताहिर को शाहिद को जेल छोड़ने की जिम्मेदारी ली थी। यदि गजरौला पुलिस के सिपाही नियम विरुद्ध काम नहीं करते तो शायद ताहिर फरार नहीं होता। थाने के सिपाही शाहिद के खिलाफ तो रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

ताहिर को थाना धनौरा के सिपाही शाहिद द्वारा गजरौला पुलिस के हवाले किए जाने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। यदि ऐसा पाया गया तो गजरौला पुलिस के सिपाहियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।- मोहनलाल, सीओ, मंडी धनौरा


घटना का जिम्मेदार धनौरा थाने का सिपाही ही है। उसके खिलाफ मुरादाबाद में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले के जांच की जा रही है। सिपाही के ऊपर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
उदय शंकर सिंह, एएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed