फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police personnel will remain on alert, disguised as Kanwariyas, to thwart the plans of miscreants.

Amroha News: शरारती तत्वों के मंसूबे ध्वस्त के लिए कांवड़ियों के वेश में मुस्तैद रहेंगे पुलिसकर्मी

Wed, 22 Jul 2026 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 22 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Police personnel will remain on alert, disguised as Kanwariyas, to thwart the plans of miscreants.
गजरौला(अमरोहा)। सावन माह की कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने नई रणनीति बनाई है। कुछ पुलिसकर्मी कांवड़ियों के वेश में यात्रा मार्ग पर तैनात रहेंगे और जत्थों के साथ चलकर शरारती तत्वों पर नजर रखेंगे। थानों और चौकियों पर कांवड़ व गंगाजल की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

ब्रजघाट और हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, एटा, इटावा, संभल, बहजोई, चंदौसी, हसनपुर, आदमपुर, सैदनगली और ढबारसी समेत कई क्षेत्रों के कांवड़िये गजरौला से होकर गुजरते हैं। सावन में हाईवे और अन्य मार्गों पर भारी भीड़ रहती है। इसी कारण प्रत्येक शनिवार से सोमवार सुबह तक भारी वाहनों का संचालन बंद कर रूट डायवर्ट किया जाता है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ तेज-तर्रार पुलिसकर्मियों को कांवड़ियों के वेश में तैनात किया गया है।
सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि गजरौला, बछरायूं और धनौरा सर्किल के पुलिसकर्मी बिजनौर सीमा से ही कांवड़ जत्थों में शामिल होकर यात्रा करेंगे, ताकि शरारती तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed