{"_id":"68d8481810b8ea179905e9c6","slug":"police-on-high-alert-in-bareilly-district-after-riots-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-148611-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बरेली में उपद्रव देख जिले में बढ़ाई सतर्कता, पुलिस मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बरेली में उपद्रव देख जिले में बढ़ाई सतर्कता, पुलिस मुस्तैद
Sun, 28 Sep 2025 08:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:19 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा में आई लव मोहम्मद प्रकरण को लेकर पैदल मार्च करती पुलिस। स्रोत पुलिस
अमरोहा। आई लव मोहम्मद प्रकरण को लेकर जुमे की नमाज के बाद बरेली में हुए उपद्रव के बाद शनिवार को अमरोहा में पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। एसडीएम व सीओ की मौजूदगी में पुलिसकर्मी सड़कों पर मार्च करते रहे। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। खुफिया विभाग भी अलर्ट रहा रहा और माहौल पर नजर बनाए रखी। डीएम और एसपी अधीनस्थों से पल-पल की अपडेट लेते रहे। जिले में कहीं भी किसी तरह का विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ है।
बरेली में बवाल की जानकारी के बाद प्रदेश भर में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसके बाद पुलिस सड़कों पर उतरी और मोर्चा संभाला। हालांकि, जिले में माहौल शांतिपूर्ण है। पल-पल की स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन से निगरानी की जा रही है। अफसरों ने सभी से अपील की है कि किसी के भी बहकावे में ना आए। खुराफात की दशा में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले में जुलूस निकालने के डर से शनिवार को पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले भर में कड़े इंतजाम किए गए। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। शनिवार को दिन निकलते ही जिले में शुरू हुआ फ्लैग मार्च का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। अमरोहा शहर के अलावा नौगांवा सादात, जोया, गजरौला, मंडी धनौरा व हसनपुर में पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर फ्लैग मार्च किया। अफसरों ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही। बताया कि शासन स्तर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म की निगरानी कराई जा रही है। किसी भी भ्रामक, आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी अमित कुमार आनंद ने भी जिले का दौरा कर माहौल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एएसपी अखिलेश भदौरिया, सीओ सिटी शक्ति सिंह, सीओ नौगांवा सादात अवधभान भदौरिया, सीओ हसनपुर दीप कुमार पंत व सीओ मंडी धनौरा अंजलि कटारिया प्रशासनिक अफसरों व संबंधित प्रभारी निरीक्षकों को साथ लेकर अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ सड़कों पर रहे। देर शाम तक जिले भर में यही सिलसिला चलता रहा। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि आई लव मोहम्मद प्रकरण को लेकर जिले में माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण है। कुछ लोगों पर नजर भी रखी जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -
कई गांवों में भी सतर्क रही पुलिस
फोटो
हसनपुर/सैदनगली/ढबारसी। बरेली में हुए उपद्रव एवं बवाल के बाद हसनपुर सर्किल के कई गांवों में पुलिस सतर्क रही। पुलिस ने सैदनगली और हसनपुर में पैदल मार्च किया। हसनपुर के सिहाली जागीर समेत कई गांवों में पुलिस बल तैनात रहा। ढबारसी में भी कई प्रमुख स्थानों पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
सैदनगली में थाना प्रभारी विकास सहरावत के नेतृत्व में थाने के पुलिस बल ने आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए और समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूरे कस्बे में पैदल मार्च किया। प्रमुख बाजारों, संवेदनशील मार्गों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन चेकिंग की गई।