फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police on alert about farmers' jam

किसानों के जाम को लेकर अलर्ट पर पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Police on alert about farmers' jam
अमरोहा। नए कृषि कानूनों के विरोध में एक बार फिर किसानों ने देशबंदी का समर्थन किया है। कानून वापस कराने के समर्थन में भाकियू असली के नेता हाईवे समेत तीन स्थानों पर सड़क जाम करेंगे। किसानों के जाम को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। विरोध-प्रदर्शन के दौरान अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पुलिस मुस्तैद रहेगी। साथ ही प्रशासन द्वारा जाम के दौरान जरूरत के आधार पर जरूरी कदम जाएंगे।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आहृवान पर 26 मार्च (आज) को देशबंदी का एलान है। जिले के भारतीय किसान यूनियन भानू ने इसका समर्थन किया है। किसान संगठन तीन जगहों पर सड़क जाम करेगा। इसमें रजबपुर में हाईवे, मंडी धनौरा तहसील के सामने और चंदनपुर चीनी मिल के सामने का स्थान शामिल हैं। इस दौरान किसान सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके चलते यातायात प्रभावित हो सकती है। इसके लिए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। एएसपी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि जाम को लेकर सभी थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। जहां-जहां किसान विरोध-प्रदर्शन करेंगे। सभी जगह संबंधित थाना पुलिस तैनात रहेगी। इसके अलावा जरूरत के आधार पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed