{"_id":"600c6feb8ebc3e317b355ff9","slug":"police-ki-pathsala-jpnagar-news-mbd377201591","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउण्डेशन ने आयोजित किया पुलिस की पाठशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउण्डेशन ने आयोजित किया पुलिस की पाठशाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। एएसएम मॉडर्न अकादमी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहीं एसपी सुनीति से छात्र-छात्राओं ने सवाल पूछे। एक छात्रा ने पूछा कि महिलाओं के प्रति अपराधों पर लगाम कैसे लगेगी? तो एसपी ने बताया कि इसके लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090 या 100 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। कार्यक्रम में एसपी ने छात्र-छात्रओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कहा कि अत्याचार सहना भी अत्याचार करने के समान है।
एसपी ने बताया कि महिला सुरक्षा के लिए कई पुलिस हेल्प लाइन नंबर 1090, 100, 108, 101 चलाया जा रहा है। महिला शोषण के खिलाफ इन पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। अगर कहीं पड़ोस या रिश्तेदारी में भी किसी महिला का शोषण हो रहा है तो उसकी मदद के लिए तत्काल इसकी सूचना हेल्प लाइन नंबर पर देनी चाहिए। किसी से डरने घबराने की जरूरत नहीं हैं। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। साइबर सेल से मनीष सिरोही की टीम ने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी को लेकर जागरूकता पाठ पढ़ाया। कहा कि मोबाइल फोन पर अनचाही कॉल, व्हाट्सएप आदि पर की जा रही अभद्रता की शिकायत पुलिस से करें।
अकादमी के प्रबंधक वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि पुलिस की पाठशाला अभियान सार्थक पहल है। इससे महिलाओं और छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। वह चुनौतियों से लड़ने के लिए खुद सक्षम बनेंगी। साथ ही छात्र-छात्राएं पुलिस से मिलने वाली जानकारियों से बहुत कुछ सीख सकेंगे। कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्या आभा रस्तोगी, कनिष्का भारद्वाज, अमन गुप्ता, चमन सिंह, संतोष भारद्वाज, कविता शर्मा, पिंकी त्यागी, निधि माहेश्वरी, सविता शर्मा, राधेश्याम शर्मा, शफीक, मारूफ, विवेक चौहान, रविंद्र सिंह, पंकज कुमार, जयविंद्र आदि शिक्षक मौजूद रहे।