फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police kept searching for the accused of kidnapping, the youth who hawked the teenager got married

पुलिस किराएदार को तलाश करती रही, बदायूं के युवक ने कर लिया किशोरी से निकाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Police kept searching for the accused of kidnapping, the youth who hawked the teenager got married
गजरौला(अमरोहा)। जिस किराएदार युवक पर किशोरी के अपहरण का आरोप था, वह पुलिस की विवेचना में बेगुनाह निकला। पुलिस की मानें तो किशोरी का अपहरण फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले बदायूं निवासी युवक ने किया था। उसने किशोरी को ले जाकर उसके साथ निकाह कर लिया। पुलिस ने बदायूं निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस नाबालिग का निकाह कराने वाले मौलाना और गिरफ्तार किए गए आरोपी के बहनोई को तलाश रही है।
विज्ञापन

गजरौला के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोर 23 अगस्त की सुबह दस बजे घर से गायब हो गई। किशोरी के भाई ने सैदनगली थाना क्षेत्र के ढक्का निवासी किराएदार इस्लाम के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया। चौपला चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह पुंडीर ने तफ्तीश शुरू की तो इसमें एक नया ही मामला सामने आया। पुलिस की मोहल्ले में जाकर की गई जांच पड़ताल में सामने आया कि किशोरी का प्रेम प्रसंग फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वाले बदायूं जनपद के बस्तौर निवासी युवक ताजुद्दीन उर्फ रिहान के साथ चल रहा था। उसने ही किशोरी का अपहरण किया है। पुलिस ने उसके घर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। मगर यहां एक अहम सुराग पुलिस को मिला कि अपहृत किशोरी का निकाह भी हो गया है। किशोरी के अपहरण और निकाह कराने में आरोपी ताजुद्दीन के बहनोई गाजियाबाद के खोड़ा निवासी नासिर के सहयोग करने की भी बात सामने आई। पुलिस ने किशोरी का अपहरण कर उसके साथ निकाह करने के आरोपी ताजुद्दीन उर्फ रिहान को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब पुलिस आरोपी के बहनोई रिहान व नाबालिग का निकाह कराने वाले मौलाना को तलाश कर रही है। पुलिस की सही विवेचना से अपहरण में नामजद किए गए ढक्का निवासी इस्लाम को राहत मिल गई। वह जेल जाने से बच गया। थाना प्रभारी शरद मलिक ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

मोहल्ले में आते जाते हुआ प्रेम प्रसंग
गजरौला। नगर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को अपहरण कर उसके साथ निकाह करने का आरोपी बदायूं निवासी ताजुद्दीन उर्फ रिहान फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था। इस दौरान उसका गजरौला की किशोरी से प्रेम प्रसंग हो गया। अपने बहनोई की मदद से किशोरी का अपहरण कर लिया। बदायूं ले जाकर उसके साथ निकाह कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed