फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   police

कल तक पुलिस अभिरक्षा, किशोरी किसके साथ रहेगी कोर्ट पर निर्भर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
police
अमरोहा। जिस बेटी की हत्या में पिता-भाई और रिश्तेदार के जेल में बंद है, वह शुक्रवार को प्रेमी के घर मिली। बरामदगी के बाद किशोरी कल तक पुलिस अभिरक्षा में रहेगी। सोमवार को न्यायालय में उसके बयान कराए जाएंगे। इसके बाद आगे न्यायालय के आदेश पर निर्भर होगा कि किशोरी परिजनों के साथ रहेगी या प्रेमी के साथ। वहीं पुलिस ने प्रेमी को भी अपनी कस्टडी में ले रखा है।
विज्ञापन

पुलिस के रिकार्ड में 17 महीने पहले जिस किशोरी की हत्या हो गई थी, उस किशोरी के शुक्रवार को सकुशल बरामद होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। क्योंकि विवेचक रहे तत्कालीन इंस्पेक्टर अशोक शर्मा ने पूरे प्रकरण में बेहद लापरवाही बरती। उसने अफसरों को बरगला कर प्रकरण की पूरी थ्योरी ही बदल डाली। जो किशोरी अपने प्रेमी के साथ फरार हुई थी, उसे तलाश करना उचित नहीं समझा। लगभग दस महीने प्रकरण की विवेचना चली। जबकि सात महीने पहले किशोरी की हत्या के आरोप में उसके पिता, उसके भाई और एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन, मृत दर्शाई गई किशोरी शुक्रवार को अपने गांव के आठ किलोमीटर दूर प्रेमी के घर सकुशल मिल गई। उसके पास एक बच्चा भी है। फिलहाल किशोरी और उसका प्रेमी पुलिस अभिरक्षा में है। पुलिस ने प्रेमी को थाने में रखा है। जबकि किशोरी को जिला अस्पताल में रखा गया है। सोमवार को न्यायालय में किशोरी के बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद न्यायालय निर्भर रहेगा कि किशोरी परिजनों के साथ रहेगी या उसके प्रेमी के साथ। अगर कोर्ट किशोरी को परिजनों के सुपुर्द करती है और वह नाबालिग है तो प्रेेमी को जेल भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed