Ganga Dussehra: अमरोहा में प्रशासन ने कसी कमर, रूट देखकर घर से निकलें, पुलिस ने किया है डायवर्जन
बृहस्पतिवार को ज्येष्ठ दशहरा पर ब्रजघाट और तिगरी धाम गंगा में लाखों श्रद्धालु स्नान करेंगे। ऐसे में लोगों को पहले जैसी दिक्कत न हो, इसके लिए हाईवे पर दौड़ने वाले भारी और मालवाहक वाहनों को पुलिस द्वारा तैयार किए गए वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बृहस्पतिवार (कल) को ज्येष्ठ दशहरा पर ब्रजघाट और तिगरी धाम गंगा में लाखों श्रद्धालु स्नान करेंगे। ऐसे में लोगों को पहले जैसी दिक्कत न हो, इसके लिए हाईवे पर दौड़ने वाले भारी और मालवाहक वाहनों को पुलिस द्वारा तैयार किए गए वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। एसपी विनीत जायवाल ने बताया कि दशहरा स्नान को देखते हुए ट्रक, डीसीएम, टोयोटा, कैंटर, आयशर आदि भारी वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने से रोका जाएगा। इसके लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है, जो 8 जून की दोपहर 12:00 बजे से 9 जून की शाम 6:00 बजे तक लागू रहेगा। ट्रैफिक प्लान को तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
यह रहेगा डायवर्जन प्लान
मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायातमुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को मुरादाबाद कांठ, बिजनौर के स्यौहारा, धामपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
मुरादाबाद से मेरठ/दिल्ली की ओर जाने वाला वैकल्पिक यातायात मार्ग
मुरादाबाद से मेरठ-दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात को मुरादाबाद से टीएमयू के बगल से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए मेरठ-दिल्ली के लिए भेजा जाएगा।
बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात आंवला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला से नरौरा होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
हापुड़ व मेरठ से रामपुर की ओर जाने वाला यातायात
हापुड़ और मेरठ से गढ़ के मध्य से रामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन गढ़ चौपला जनपद हापुड़ से डायवर्ट कर बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा (जनपद बुलंदशहर), बबराला, बहजोई, चंदौसी (जनपद संभल), बिलारी (जनपद मुरादाबाद), शाहबाद होते हुए रामपुर की ओर भेजा जाएगा।
रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा (जनपद बुलंदशहर) होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
चांदपुर बिजनौर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाला यातायात
चांदपुर बिजनौर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले वाहनों को थाना धनौरा की बॉर्डर पुलिस चौकी रसूलपुर पर ही रोक दिया जायेगा और वापस करते हुए बिजनौर, बैराज, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली के लिए भेजा जाएगा।
अमरोहा से दिल्ली जाने वाला यातायात
अमरोहा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी-हल्के वाहनों को शिवाला कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली निकाला जाएगा।
हापुड गढ़ चौपला से गजरौला जाने वाला यातायात
हापुड़ गढ़ चौपला से गजरौला जाने वाला यातायात हापुड से बुलंदशहर की ओर डायवर्ट कर अनूपशहर, संभल, हसनपुर, गजरौला होते हुए अमरोहा भेजा जायेगा।
गजरौला से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
गजरौला चौपला से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गजरौला, हसनपुर, रहरा, गवां, अनूपशहर से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को चांदपुर, बिजनौर, मवाना, मेरठ होकर दिल्ली भेजा जाएगा।
संभल से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। कोई भी मालवाहक वाहन हसनपुर नहीं आने दिया जाएगा।
हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त वाहनों को जनपद शाहजहांपुर के कटरा, जलालपुर, बदायूं, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली के लिए निकाला जाएगा।
गाजियाबाद से बरेली-लखनऊ की ओर जाने वाला यातायात
गाजियाबाद से बरेली-लखनऊ की ओर जाने वाले यातायात को लालकुआं की ओर मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए बरेली-लखनऊ की ओर भेजा जायेगा।
मेरठ से बरेली-लखनऊ की ओर जाने वाला यातायात
मेरठ से बरेली की ओर जाने वाला यातायात बिजनौर, धामपुर, स्यौहारा, कांठ, मुरादाबाद होते हुए बरेली की ओर भेजा जाएगा।