फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   police found illegal arms factory

बंद अहाते में संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
police found illegal arms factory
अमरोहा। धनौरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर अहाते में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। उसके कब्जे से अवैध शस्त्र, कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है। साथ ही अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करने वालों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ऑफिस में एएसपी अजय प्रताप सिंह ने शस्त्र फैक्टरी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एसपी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सीओ धनौरा सतेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में मंडी धनौरा इंस्पेक्टर अरविंद कुमार फोर्स के साथ अमरोहा रोड पखरपुर नई कॉलोनी में छापा मारा। यहां अहाते में अवैध शस्त्र फैक्टरी चलती मिली। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर जुबैर निवासी मोहल्ला कटरा मंडी धनौरा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में बने और अधबने तमंचे कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। एएसपी के मुताबिक जुबैर पर अमरोहा और बिजनौर में दस से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। वह कई बार अवैध शस्त्र रखने के जुर्म में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

यह सामान हुआ बरामद
अमरोहा। धनौरा थाना पुलिस ने अहाते में चल अवैध शस्त्र फैक्टरी से 3 तमंचे, दो कारतूस, 12 अधबने तमंचे और शस्त्र बनाने के उपकरण में धौकनी, ड्रिल मशीन, शिकंजा, 2 हथौड़ी और आरी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed