फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police drone cameras kept an eye on every corner

चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस ड्रोन कैमरे से रखी गई निगाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Police drone cameras kept an eye on every corner
अमरोहा में मुख्यमंत्री की जनसभा के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर चर्चा करते एडीजी और डीआईजी। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। ड्रोन कैमरे से सुरक्षा की निगरानी की गई। सुरक्षा को अभेद बनाने के लिए जनसभा स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया। करीब 30 स्थानों पर चेकिंग की गई। इसके बाद ही लोगों को जनसभा में जाने दिया गया। जबकि, मंच लखनऊ की खुफिया टीम के हवाले रहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अमरोहा पहुंचे। यहां जोया रोड स्थित पुलिस लाइन के मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने विभिन्न विभागों की 31 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। मंच के आस-पास सभा स्थल छावनी बना रहा। करीब ढाई हजार पुलिस कर्मियों के अलावा दो कंपनी पीएसी लगाई गई थी। जनसभा में शामिल होने वाले हर एक व्यक्ति को मेटल डिटेक्टर गेट से गुजरना पड़ा। साथ यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने लोगों की तलाशी ली।
विज्ञापन

डी-सर्किल में सादे कपड़ों में पुलिस, एनआईए और इंटेलिजेंस कर्मी तैनात रहे। सभा शुरू होने से पहले डाग स्क्वाड टीम और बम निरोधक दस्ते ने मंच और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। स्थानीय पुलिस ने जनसभा स्थल और आस-पास के इलाके की निगरानी ड्रोन से निगरानी की। वहीं एसपी के निर्देश पर जनसभा स्थल पर एनसीसी कैडेट्स का भी सुरक्षा में सहयोग लिया गया। एसपी पूनम ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धक्का लगने से गिरे इंस्पेक्टर, अस्पताल में भर्ती
अमरोहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के दौरान नगर कोतवाल इंस्पेक्टर रामप्रसाद शर्मा की ड्यूटी जनसभा स्थल के प्रवेश द्वार पर लगी थी। इस दौरान वह अपने टीम के साथ लोगों की तलाशी कर उन्हें जनसभा स्थल में भेज रहे थे। लेकिन, तभी लोगों की भीड़ इंस्पेक्टर को धक्का देते हुए भीतर घुसने लगी। धक्का लगने के कारण इंस्पेक्टर जमीन पर गिर पड़े और उनकी कमर में चोट लग गई। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल चिकित्सकों ने कमर का एक्स-रे और सिटी स्कैन कराने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed