फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police did not show readiness to find the missing Tillu

लापता टिल्लू को तलाशने में पुलिस ने नहीं दिखाई तत्परता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Police did not show readiness to find the missing Tillu
बालक की हत्या के लिए मोहल्ले के लोग पुलिस को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस बरामदगी को गंभीर नहीं दिखी। कई नेताओं से फोन कराने पर बृहस्पतिवार को पुलिस सक्रिय हुई। तब जाकर शव बरामद किया। यदि पुलिस मंगलवार को ही सक्रिय हो जाती तो बालक को बचाया जा सकता था।
विज्ञापन

चौहानपुरी मोहल्ला निवासी सात वर्षीय बालक टिल्लू की हत्या के लिए मोहल्लेवासी पुलिस को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि मंगलवार को बालक लापता हुआ तो मोहल्लेवासी उसी दिन शाम को इकट्ठा होकर पुलिस के पास गए। पुलिस से विपिन व मदन को उठाकर कड़ाई से पूछताछ करने को कहा, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। विपिन तो उठाया, लेकिन मदद पर हाथ भी नहीं डाला, जबकि मोहल्ले के लोग पुलिस पर लगातार दबाव बना रहे थे। मोहल्ले के लोगों का आरोप है, पुलिस ने बृहस्पतिवार को उस वक्त मामले को गंभीरता से लिया, जब मोहल्ले के लोगों ने नौगावां सादात से पूर्व विधायक संगीता चौहान, पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर, पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल और डीएम के स्टेनो को फोन कर पुलिस पर दबाव बनाया। मोहल्ले के लोगों का कहना है पुलिस मामले में दिलचस्पी दिखाती तो बालक की जान बचाई जा सकती थी। उधर बालक की मां रीना देवी मोहल्ले की महिलाओं के साथ थाने पहुंची। इस दौरान मोहल्ले का ही पालिका सभासद जगतपाल सिंह चौहान व मोहल्ले के लोग भी साथ थे। पुलिस से रात में ही बालक के पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
विज्ञापन

गुमराह करने के लिए साथ तलाश करा रहा था मदन
गजरौला। भतीजे की हत्या में गिरफ्तार किया गया मदन बेहद शातिर दिमाग है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि मंगलवार की शाम टिल्लू लापता हुआ था। उसी दिन से मदन सबके साथ उसे तलाश कराने में हर जगह जाता था। मोहल्ले में तलाश करने पर भी साथ ही रहता था। किसी को यह पता नहीं था कि वह अपने भतीजे की हत्या कर परिजनों को गुमराह करने के लिए ही साथ घूम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed