फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police caught two accused of robbery after encounter in Amroha

Encounter in Amroha: फाइनेंस कंपनी के एजेंटों से लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, रुपये और तमंचे बरामद

Wed, 05 Jul 2023 11:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 05 Jul 2023 11:45 PM IST
सार

गश्त के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो पुलिस की तरफ फायरिंग कर दी। जबावी फायरिंग में टांग में गोली लगने से दोनों आरोपी गिर गए।

विज्ञापन
Police caught two accused of robbery after encounter in Amroha
मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा से हसनपुर में फाइनेंस कंपनी के दो अरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों की टांग में गोली लगी है। सिपाही भी चोटिल हुआ है। घायल बदमाशों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। आरोपियों के लूट की रकम में से पंद्रह हजार रूपये, बाइक व दो तमंचे बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


तीस जून को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर खादर में मिडलैंड माइक्रोफाइनेंस कंपनी के एजेंट सुभाष पुत्र ओमप्रकाश निवासी शाहबाद जनपद रामपुर तथा अमन पुत्र राजपाल सिंह निवासी मुजफ्फरनगर कलेक्शन करके जा रहे थे। दियावली खालसा लिंक मार्ग पर पहुंची तो तीन बाइक सवार बदमाशों ने कंपनी एजेंटों को गन प्वाइंट पर लेकर बैग में रखी करीब बयालीस हजार की नकदी लूट ली थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियोें की तलाश में शुरू की थी। बुधवार की रात को अपराध निरीक्षक जितेंद्र बालियान टीम के साथ अगरौला के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। 

विज्ञापन

पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो पुलिस की तरफ फायरिंग कर दी। जबावी फायरिंग में टांग में गोली लगने से दोनों आरोपी गिर गए। मुठभेड़ में सिपाही संजीव कुमार भी चोटिल हो गया। घायलों को सीएचसी लाया गया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि दोनों आरोपी फाइनेंस कंपनी के एजेंटों से लूट में वांछित थे। एक की शिनाख्त मनोज सैनी निवासी कोर्ट पूर्वी हसनपुर और दूसरे की शिनाख्त अर्जुन निवासी इमलिया थाना शिवाला कला जिला बिजनौर के रूप में हुई। दोनों से एक-एक तमंचा व तीन कारतूस, बाइक व पंद्रह हजार रूपये बरामद किए गए हैं। अर्जुन के खिलाफ अलग-अलग थानों में लूट चोरी के करीब दस मामले पंजीकृत है। जबकि मनोज के खिलाफ दो मामले पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed