फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police caught two accused of cow slaughter in an encounter

Amroha News: गजरौला पुलिस ने मुठभेड़ में दो गोकशी के आरोपी दबोचे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Police caught two accused of cow slaughter in an encounter
गजरौला। थाना पुलिस ने मुठभेड़ में गोकशी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तमंचा व छुरा बरामद किया गया। हत्थे चढ़े दोनों के खिलाफ गोकशी के पुराने मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि गोकशी की पुरानी घटनाओं में लिप्त और नामजद आरोपी औद्योगिक क्षेत्र में घूम रहे हैं। वह किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। वह पुलिस बल के साथ औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचे। हाईवे पर एक बड़ी औद्योगिक इकाई के सामने कार वाशिंग सेंटर के निकट दो संदिग्ध लोग खड़े थे। पुलिस ने उनको टोका तो वह पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने अपना बचाव करते हुए और घेराबंदी कर दोनाें को दबोच लिया। उनके कब्जे से एक तमंचा व छुरा बरामद किया। पुलिस उनको गिरफ्तार कर थाने लेकर आई।
विज्ञापन

हत्थे चढ़ा एक आरोपी मोहरका पट्टी का राशिद व दूसरा सिहाली मेव का राशिद है। सीओ ने बताया कि दोनों गोकशी करते हैं। उनके खिलाफ गोकशी के मामले दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed