फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   police caught the factry

छापा : सड़े मावे से बन रही थी मिठाई पकड़ी

Tue, 25 Oct 2016 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 25 Oct 2016 05:41 PM IST
विज्ञापन
police caught the factry
दुग्ध उत्पादन की आर्थिकी - फोटो : अमर उजाला
दीपावली से पहले पुलिस ने मिलावटी मिल्क केक बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने में कामयाबी पाई है। हसनपुर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला कायस्थान (पूठ रोड पर) में एक घर में छापा मारकर मिलावटी मिठाई बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। यहां से पुलिस ने एक क्विंटल से भी ज्यादा तैयार मिलावटी मिठाई, मिठाई बनाने के उपकरण, सामग्री आदि बरामद किया है। साथ ही पांच लोगों को मौके से हिरासत में लिया है। फूड इंस्पेक्टर को मामले की जानकारी दे दी गई है। 
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे पुलिस ने मोहल्ला कायस्थान स्थित एक मकान में छापा मारा। कोतवाली निरीक्षक अनिल समानिया, एसएसआई आरके सिंह की टीम मौके पर पहुंची तो मशीनों में मिल्क केक तैयार किया जा रहा था। भारी मात्रा में तैयार माल भी वहां था। पुलिस का कहना है कि, यहां मिलावटी मिठाई बनाई जा रही थी। इस पर पांच लोगों केे हिरासत में ले लिया गया। 
विज्ञापन


मोहल्ले में मिलावटी मिठाई बनाने की फैक्ट्री पकड़े जाने की सूचना पर मकान के आसपास के लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक क्विंटल से भी ज्यादा तैयार मिल्क केक, मिलावटी दूध बनाने के कार्य में इस्तेमाल होने वाले केमिकल, मिठाई को बनाने में प्रयुक्त दो मशीनें, करीब एक क्विंटल चीनी,  मिलावटी मिल्क पाउडर के पैकेट आदि भी बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने मामले की जानकारी फूड इंस्पेक्टर को देकर सभी सामान को कोतवाली भिजवा दिया। देर शाम तक फूड इंस्पेक्टर हसनपुर नहीं पहुंचे थे, मामले में पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है। 



मोहल्ला कायस्थान पूठ रोड से नकली मिठाई बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई। मौके से चार-पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। मामले में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। अनिल समानिया, कोतवाली निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed