फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   police asks, say to call cm

हूटर लगाने पर हड़काया तो बोले नेताजी, मिलाऊं सीएम को फोन

Sat, 13 May 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 13 May 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
police asks, say to call cm
सीएम योगी आदित्यना‌थ और भाजपा विधायक ‌राधा मोहन - फोटो : अमर उजाला
एसपी कार्यालय पर किसी मामले को लेकर शिकायत करने पहुंचे विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष को एएसपी ने अपने केबिन में तलब कर लिया। इस पर नेता जी का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन


केबिन में एएसपी ने नेता जी को हूटर लगाने पर हड़काया तो उन्होंने सीएम को फोन मिलाने की धमकी दे डाली। बंद कमरे में दोनों के बीच जमकर हॉट टॉक हुई। एएसपी ने हूटर ले वाहनों की वीडियोग्राफी के निर्देश दिए तो नेता जी वाहन लेकर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व एसपी और कोतवाल की शिकायत करने पहुंचे विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष की एएसपी से जमकर हॉट-टॉक हो गई। मामला तो यहां तक पहुंच गया कि एक-दूसरे को देख लेने की बात कह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुआ यूं की एसपी से शिकायत कर लौट रहे विश्व विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र विराट और साथियों पर एएसपी की नजर आफिस आते समय पड़ गई। उन्होंने सिपाही से इन लोगों को अंदर बुलवाया। इस पर धर्मेंद्र विराट का पारा चढ़ गया।


पहले तो उन्होंने मिलने से मना किया, बाद में केबिन में चले गए। अंदर किसी बात को लेकर दोनों की बीच बहस हो गई। बात उतनी बढ़ी की धर्मेंद्र ने सीएम को फोन मिलाने की बात कह दी। काफी देर तक कमरे के अंदर उनके बीच हॉट-टॉक होती रही। कमरे निकलते ही उन्होंने उन्हें देख लेने की बात कही। इसके बाद वाहन लेकर वहां से निकल पड़े।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed