फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police are raiding possible hideouts to nab the accused.

Amroha News: आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Police are raiding possible hideouts to nab the accused.
कैलसा (अमरोहा )। मस्जिद में नई परंपरा को लेकर देवबंदी-बरेलवी पक्षों में मारपीट के तीसरे दिन बुधवार को भी गांव में पुलिस-पीएसी तैनात रही। छह आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस अन्य आरोपियों को तलाश कर रही है। वायरल वीडियो-फोटो के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है। हालांकि, बुधवार को कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। उनके घरों में सिर्फ महिलाएं हैं। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के इरादे से उनके संभावित ठिकानों पर भी दबिश दे रही है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के तेलीपुरा माफी गांव देवबंदी और बरेलवी मसलक के लोग रहते हैं। दोनों पक्षों के बीच वर्षों से मस्जिद को लेकर विवाद चल रहा है। पंद्रह साल पहले दोनों पक्षों में मस्जिद के भीतर कोई भी नई परंपरा शुरू नहीं करने की सहमति बनी थी। तभी से विवाद शांत था। देवबंदी के ताल्लुक रखने वाले गांव निवासी जुबेर अहमद सोमवार को फज्र की नमाज अदा करने मस्जिद गए थे। नमाज के बाद बरेलवी से संबंध रखने वाले तसद्दूक उर्फ इमरान, सिकंदर, अल्ताफ, इलियास, शाहिद, फिरोज, अजनबी, नूर, अलाउद्दीन ने मस्जिद में सलाम पढ़ने की नई परंपरा शुरू कर दी। जैसे ही जुबेर अहमद ने विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार, तमंचे और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर जुबेर अहमद के परिवार के लोग मौके पर आ गए। तभी आरोपियों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और पथराव शुरू कर दिया। महिलाओं को भी पीटा गया। घटना में जुबेर अहमद और उनके परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों पक्षों में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस मामले में तसद्दुक उर्फ इमरान, सिकंदर, अल्ताफ, इलियास, साजिद, शाहिद, फिरोज, अजनबी, नूर, अलाउद्दीन के खिलाफ हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उजैर अहमद, परवेज आलम, इमरान, नदीम, उलाउद्दीन और साजिद को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चालान किया जा चुका है। बाकी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती बरकरार रखी गई है। इसके साथ ही दोनों पक्षों से निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। गांव का माहौल खराब करने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। घायलों की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed