फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police and BSF took out flag march in the city

पुलिस और बीएसएफ ने शहर में निकला फ्लैग मार्च

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police and BSF took out flag march in the city
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को पुलिस विभाग की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। पैरामिल्ट्री फोर्स, पुलिस के आला अधिकारी और पुलिस थाना पुलिस को सड़कों पर देखकर लोग अचंभित रह गए। अफसरों ने लोगों से चुनावी माहौल में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। स्पष्ट कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए फोर्स तैयार है।
विज्ञापन

बुधवार को सीओ सिटी विजय कुमार राणा और नगर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों और बीएसएफ जवानों ने शहर में पैदल मार्च किया। पुलिस और जवानों ने शहर भर में घूमकर गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान जगह-जगह रुक कर लोगों से चुनावी माहौल में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की सलाह दी। अफसरों ने लोगों को पूर्ण रूप से सुरक्षा का भरोसा दिलाया। सीओ ने बताया कि विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने और प्रशासन पर भरोसा कायम रखने के लिए पुलिस और बीएसएफ की टीम फ्लैग मार्च निकाल रही है। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। कानून की अवहेलना करने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री पोस्ट न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed