{"_id":"67215072ee94458a34054364","slug":"police-alert-regarding-diwali-district-divided-into-four-zones-and-12-sectors-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-128415-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दिवाली को लेकर पुलिस अलर्ट, चार जोन और 12 सेक्टर में बांटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दिवाली को लेकर पुलिस अलर्ट, चार जोन और 12 सेक्टर में बांटा जिला
विज्ञापन
अमरोहा।
दिवाली को लेकर जनपद पुलिस अलर्ट पर है। होटल, ढाबों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और बाजारों में संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है। सुरक्षा के लिहाज से जिले को चार जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। सेक्टर में बांटने के साथ ही जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इनके अलावा सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
एएसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चौकस की गई है। सभी थाना प्रभारी, सीओ अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस टीमों के साथ गश्त कर रहे हैं। रात में निगरानी बढ़ाई गई है। होटल, ढाबे, रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। जिले को चार जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा 50 जगह अस्थायी पुलिस पिकेट बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि ऊंची इमारतों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
धनतेरस से तीन नवंबर की देर रात तक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई हैं। मुख्य बाजार में पीएसी तैनात की गई है। वहीं, मंगलवार को सीओ सिटी अरुण कुमार, इंस्पेक्टर पंकज तोमर ने फोर्स के साथ बाजार में पैदल मार्च किया। सराफा बाजार में व्यापारियों बात कर हाल जाना और सुरक्षा-व्यवस्था के बारे में जानकारी की। साथ ही बाजार में संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर पुलिस को जानकारी देने की अपील की। इसके अलावा नौगांवा सादात, अमरोहा देहात और डिडौली पुलिस ने भी बाजार में पैदल मार्च कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया और व्यापारियों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।