फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police accused of stopping mass Roza Iftar

Amroha News: पुलिस पर सामूहिक रोजा इफ्तार रोकने का आरोप

Thu, 28 Mar 2024 03:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 28 Mar 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Police accused of stopping mass Roza Iftar
गजरौला। सिहाली गौसाईं निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक ने पुलिस पर गलत तरीके से सामूहिक रोजा इफ्तार रोकने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ भी अभद्रता की। उनको इंसाफ नहीं मिला तो वह न्यायालय की शरण में जाएंगे।
विज्ञापन

गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक अब्दुल सलाम ने जिला प्रशासन को भेजे पत्र में कहा है कि उनके गांव में 1992 से रमजान में नमाज होती रही है। मगर इस बार पुलिस ने उनको नमाज अदा करने से रोक दिया। ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन से गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने ढील दी और ग्रामीणों ने नमाज पढ़ना शुरू कर दिया। मगर एक जनप्रतिनिधि का दबाव के चलते बुधवार को पुलिस ने गांव में जाकर ग्रामीणों को नमाज पढ़ने से रोक दिया। पुलिस पर आरोप है कि उसने सेवानिवृत्त शिक्षक के साथ अभद्रता की। सामूहिक रूप से रोजा इफ्तार पर रोक लगा दी है। जिससे उनका 20 हजार रुपये का सामान खराब हो गया। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि बे वजह परेशान न किया जाए। उनको इंसाफ नहीं मिला तो वह न्यायालय की शरण में जाने को मजबूर होंगे। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि पुलिस पर लगाए आरोप निराधार हैं। ये लोग ही नियमों की अनदेखी करते हैं। किसी भी तरह की नई परंपरा शुरू नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed