फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police accused of shielding accused in property dealer suicide case

Amroha News: प्रॉपर्टी डीलर आत्महत्या प्रकरण में पुलिस पर अभियुक्तों को बचाने का आरोप

Sun, 07 Dec 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 07 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Police accused of shielding accused in property dealer suicide case
अमरोहा। शहर के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर राहिल उस्मानी आत्महत्या प्रकरण के नामजद अभियुक्त की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। परिजनों ने पुलिस पर अभियुक्तों को बचाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अभियुक्तों को पुलिस की ओर से कोर्ट से स्टे लेने तक का मौका दिया गया। अब भी पुलिस ठोस कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

अभियुक्तों से हमसाज विवेचक नाम निकालने के साथ चार्जशीट को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़ित परिवार एसपी से लेकर डीजीपी तक न्याय दिलाने की गुहार लगा चुका है। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हुई है। परिजनों के मुताबिक बेटे की मौत के बाद उनके पिता रिटायर्ड सीओ ताहिर उस्मानी का स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है। पीड़ित परिवार ने एक बार फिर डीआईजी को पत्र भेजकर विवेचना को ट्रांसफर करने के साथ इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बीती 11 सितंबर को अमरोहा के मोहल्ला घेर पछय्या निवासी पीएसी से रिटायर्ड सीओ ताहिर उस्मानी के प्राॅपर्टी डीलर बेटे राहिल उस्मानी ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्मघाती कदम उठाने से पहले राहिल ने करीब 15 मिनट के दो वीडियो भी बनाए थे। इनमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार कारोबारी मोहम्मद ताहिर, आसिफ नमकीन, प्रॉपर्टी डीलर सतवंत व उसके बिचौलिया बब्बू चिकन को ठहराया था। ताहिर पर दस बीघा जमीन का सौदा करने के बाद करीब डेढ़ करोड़ रुपये हड़पने का आरोप था जबकि आसिफ नमकीन पर दो लाख देकर 80 लाख रुपये का ब्याज वसूलने का।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतवंत व बब्बू भी जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े पैसों को राहिल को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। प्रकरण के तीन महीने गुजरने के बाद भी शहर कोतवाली पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है जिसे परिजनों में आक्रोश है। राहिल उस्मानी के भाई आमिर उस्मानी मुख्यमंत्री, डीजीपी, आईजी रेंज व डीआईजी मुरादाबाद को एक्स पर ट्वीट करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए परिवार को न्याय दिलाने की गुहार लगा चुके हैं। उन्होंने विवेचक पर अभियुक्तों से हमसाज होने का आरोप लगाया है। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि अभियुक्ताें ने न्यायालय से स्टे ले रखा है। मामले की विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed