फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   PM Modi will address the public meeting in a 100 meter long and 68 meter wide pandal.

Amroha News: सौ मीटर लंबे और 68 मीटर चौड़े पंडाल में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Thu, 18 Apr 2024 04:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 18 Apr 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
PM Modi will address the public meeting in a 100 meter long and 68 meter wide pandal.
गजरौला (अमरोहा) । जनसभा को संबोधित करने आ रहे पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए मजबूत पंडाल बनाया जा रहा है। जिसमें भीषण गर्मी में भी लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। पंडाल इस तरह बन रहा है कि अचानक बारिश पड़ने या आंधी आ जाने पर भी लोग सुरक्षित बैठे रहें। पंडाल की लंबाई 100 मीटर व चौड़ाई 68 मीटर रहेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गजरौला में हाईवे किनारे चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं। चूंकि इस समय भीषण गर्मी शुरू हो गई है। हालांकि एक दो दिन से आसमान में बादल छाए रहते हैं। मौसम को देखते हुए पंडाल में भी उसी तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। हाईवे किनारे 100 मीटर लंबा और 68 मीटर चौड़ा पंडाल बनाया जा रहा है। उसकी ऊंचाई भी काफी रखी गई है। जिससे बैठने वालों को गर्मी कम लगे। उम्मीद जताई जा रही है कि जन सभा स्थल पर 25 हजार से अधिक लोग पहुंचेंगे। जिनके बैठने का पंडाल में इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed