फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Playing with the honor of workers will not be tolerated: Udaygiri

कार्यकर्ताओं के सम्मान से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त : उदयगिरि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Playing with the honor of workers will not be tolerated: Udaygiri
ढबारसी। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ने कहा है कि चुनाव में मतदान के समय परिश्रम करने वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं के मान सम्मान से खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुभवी व वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं तथा नए लोगों को साथ लेकर एक मिशन के रूप में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ने प्रेसवार्ता में बताया कि जनपद के कुछ अधिकारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपमानित करने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर हो रहा है। अगर किसी अधिकारी ने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान से खिलवाड़ करने का प्रयास किया तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में अमरोहा लोकसभा की सीट पर पुनः कब्जा करने के लिए जिले के साथियों को साथ लेकर एक मिशन के रूप अभी से जुटेंगे। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व का जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत करने के लिए आभार जताते हुए कहा कि जिस आशा व उम्मीद के साथ मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उस पर खरा उतरने के कठोर परिश्रम करने से पीछे नहीं हटूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed