फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Players showed their strength in the 67th State School Judo Competition

Amroha News: 67वीं प्रदेशीय विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in the 67th State School Judo Competition
अमरोहा। कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में आयोजित 67वीं प्रदेशीय विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाई। उन्होंने एक दूसरे को पटखनी देते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

दूसरे दिन अंडर-14 वर्ग में 25 किलोग्राम वजन के बालक वर्ग के प्रतिभागियों में सत्यम सिंह पहले, दिनेश दूसरे, अमित कुशवाहा व आतिफ आलम तीसरे स्थान पर रहे। वहीं अंडर 14 वर्ग 30 किलोग्राम बालक वर्ग में भास्कर पहले, अबी निगम दूसरे, शौर्य शेखर मिश्रा व शिवम पटेल संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर रहे। अंडर 14 वर्ग 40 किलोग्राम बालक वर्ग में जतिन कश्यप पहले, गौरव दूसरे, शुभम वर्मा व सगीर संयुक्त रूप से तीसरे, अंडर 14 वर्ग 50 किलोग्राम बालक वर्ग में शिवम पाल पहले, केशव दूसरे, अभिषेक कुमार व रितेश कुमार संयुक्त रूप से तीसरे, अंडर-19 वर्ग बालक वर्ग वजन-40 किलोग्राम वर्ग में जुबेर मलिक पहले, निलेश कुमार दूसरे, कृष्ण व पवन तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 19 वर्ग 45 किलोग्राम बालक वर्ग में उमंग सिरोही पहले, मोहित शर्मा दूसरे, अविरल राय व लकी यादव तीसरे, अंडर 19 वर्ग 50 किलोग्राम वजन के बालक वर्ग में प्रदीप कुमार पहले, गौतम कुमार दूसरे, शिवम सक्सेना व अभिषेक दिवाकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 वर्ग 55 किलोग्राम वजन बालक वर्ग में लक्ष्मी नारायण सिंह पहले, कमलेश यादव दूसरे, सुमित कुमार व आर्यन सक्सेना तीसरे पायदान पर रहे। अंडर 19 वर्ष 66 किलोग्राम वजन बालक वर्ग में ब्रह्म सिंह यादव को पहला, हरीश सिंह को दूसरा, सायन पाल व सोनू गुप्ता को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। अंडर 19 वर्ष 73 किलोग्राम वजन बालक वर्ग में प्रिंस पहले, क्रिश कुमार दूसरे, विकास कुमार व सिद्धार्थ चौधरी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

वहीं, प्रतियोगिता की शुरूआत जिला विद्यालय निरीक्षक वी पी सिंह, प्रधानाचार्य सीपी सिंह, मंडलीय क्रीड़ा अधिकारी जीवन सिंह, जिला क्रीड़ा सचिव विजय सिंह, जिला खेल प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने की। बताया कि उत्तर प्रदेश के कुल 18 मंडलों के बालक-बालिकाओं ने खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिला विद्यालय निरीक्षक वी पी सिंह ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में इंटरनेशनल जूडो कोच संजय गिरी, ब्रजराज गुर्जर, प्रोफेसर अनिल चौहान, विनीता सिंह, शिवि गुप्ता, डॉली रानी, अमन दिवाकर, महेश चंद्र सैनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed