{"_id":"579e4fc24f1c1be3762b901d","slug":"play-vital-role-for-orphan-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाथ बच्चों के ‘नाथ’ बन गए सच्चा सौदा के अनुयायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाथ बच्चों के ‘नाथ’ बन गए सच्चा सौदा के अनुयायी
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
Updated Mon, 01 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के अकबरपुर पट्टी में मकान बनवाते धनधन सतगुरु के लोग।
विज्ञापन
बरसात में अनाथ बच्चों का मकान ढहने की खबर अमर उजाला में छपने के बाद दूसरों की मदद करने को हमेशा तत्पर रहने वाला डेरा सच्चा सौदा आगे आया। डेरा अनुयायियों ने दस दिन पूर्व मूसलाधार बरसात से ध्वस्त हुए अनाथ भाई-बहन का घर बनाकर उनको बरसात से सिर ढकने के लिए छत मुहैया करा दी है। सौ से अधिक सेवादारों ने दिन भर श्रमदान कर मकान क्षतिग्रस्त मकान को फिर से बनाकर तैयार कर दिया।
तहसील क्षेत्र के अकबरपुर पट्टी गांव निवासी अनाथ काजल व उसका भाई नितिन कच्चे मकान में रहते थे। 21 जुलाई की सुबह लगातार हुई बारिश की वजह से मकान ध्वस्त हो गया था जिसके मलबे में दबकर घर में रखा अनाज और सामान खराब हो गया था। नुकसान देखकर बच्चों को काफी धक्का लगा था। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अफसरों को इसकी सूचना दी थी। दस दिन में प्रशासनिक अफसर न तो गांव पहुंचे और न ही अनाथ भाई-बहन को शासन से आर्थिक मदद मुहैया कराई।
रविवार को डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी गांव में पहुंचे। लगभग सौ से अधिक अनुयायियों ने 80 हजार रुपये खर्च कर श्रमदान किया और अनाथ भाई-बहन का घर बना दिया। सुबह नींव रखी गई थी। शाम को पूरा कमरा बन कर तैयार हो गया। बाद में एसडीएम प्रवीणा भी मौके पर पहुंची और कार्य की सराहना की। इस मौके पर बाबूराम, मनवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, जयवीर सिंह, अतर सिंह, छतर सिंह, राजवीर सिंह, लोकेंद्र, मनोज, सोविन्दर, मदन सिंह, राजपाल, महेश, केशव, चेतन सिंह आदि अनुयायी शामिल रहे।