फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Play the drum to welcome Ram, Ram has come to my house...

Amroha News: बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Play the drum to welcome Ram, Ram has come to my house...
अमरोहा। अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले रविवार को नगर में भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित हुई शोभायात्रा से शहर का वातावरण राममय और भक्ति से परिपूर्ण हो गया। श्री बाबा गंगानाथ मंदिर महाआरती के बाद शुरू हुई शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस रियासत मंदिर में पहुंच कर संपन्न हुई।
विज्ञापन

रविवार को अमरोहा में प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर नगर में भव्य श्री राम शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित हुई शोभायात्रा में मुख्य अतिथि डीएम राजेश कुमार त्यागी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह, एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी, पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ओमप्रकाश गोला आदि शामिल हुए। महाआरती के बाद बड़ा बाजार स्थित श्री बाबा गंगानाथ मंदिर से शुरु हुई शोभायात्रा कोतवाली, बाजार गंज, सर्राफ बाजार, शफात पोता, बेगम सराय, कोट चौराहा होते हुए मोहल्ला कोट स्थित रियासत मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई। श्रीराम शोभा्यात्रा में गोपाल बैंड अमरोहा, गणेश भगवान की झांकी बाहुबली बग्गी पर, ब्लू बर्ड इंटरनेशनल स्कूल धनौरा के 50 बच्चे अपनी ब्लू यूनिफॉर्म में बैंड और ड्रम पर प्रभु श्री रामजी के भजनों की धुन बजाते हुए चल रहे थे। वहीं, गुरुकुल कन्या महाविद्यालय चोटीपुरा की प्राचार्या डॉ. सुमेधा के नेतृत्व में 120 ब्रह्मचारिणी पंक्तिबद्ध होकर भगवान श्री राम का उदघोष कर रामकथा करते हुए चल रहीं थी। बाहुबली हनुमान की वानर सेना एवं अयोध्या वासियों के साथ भव्य राम मंदिर अयोध्या की मॉडल झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

आयोजन में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विशाल गोयल, महामंत्री शार्दुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कुंवर विनीत अग्रवाल, संरक्षक रमेश कालू, रमेश गोयल, रविराज सरन, अजय कुमार, विनोद गुप्ता, अनिल टंडन, विजय शंकर सर्राफ, अध्यक्ष विशाल गोएल, महामंत्री शार्दुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कुंवर विनीत अग्रवाल , ब्रजेश चौधरी, विनय प्रकाश आर्य, अमित रस्तोगी, प्रेम नारायण रघुवंशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन संस्थाओं का रहा सहयोग
आर्य समाज मंदिर, प्रबंध समिति बाबा गंगानाथ मंदिर, रामायण संकीर्तन मंडल, समिति रियासत मंदिर कोट, श्री धार्मिक रामडोल कमेटी, श्री वासुदेव तीर्थ प्रबंध समिति, रामानुज कोट मंदिर प्रबंध समिति कटरा, वैश्य समाज, अग्रवाल समाज, पंजाबी समाज, सर्राफा एसोसिएशन, जैन समाज अमरोहा का सहयोग रहा।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed