{"_id":"622a68af48863e19243f0d54","slug":"play-drums-a-lot-in-celebration-on-the-victory-of-the-candidates-jpnagar-news-mbd421221381","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों की जीत पर जश्न में खूब बजाएं ढोल नगाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों की जीत पर जश्न में खूब बजाएं ढोल नगाड़े
विज्ञापन
Play drums a lot in celebration on the victory of the candidates
- फोटो : JPNAGAR
जीत के बाद प्रशासन की तरफ से जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन अमरोहा मंडी समिति पर जीत होते ही प्रशासन का यह आदेश टूटता नजर आया। मंडी समिति के बाहर जुटे समर्थकों ने विजयी प्रत्याशी के पक्ष में जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। जो भी जीत का प्रमाण पत्र लेकर निकला, समर्थकों ने उसे फूल मालाओं से लादकर ढोल नगाड़े के साथ जुलूस निकला। इसके अलावा बाहर का नजारा होली जैसा दिखा, इस दौरान समर्थकों ने फूलों की होली खेली गई। भाजपा के पदाधिकारियों और समर्थकों में दोगुना जोश दिखा। दो प्रत्याशी जीतने और प्रदेश में दोबरा सरकार बनने को लेकर मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
जीत के जश्न के दौरान कोई अप्रिय घटना न घंटे, इस लिए मतगणना के बाद ढोल नगाड़े बजाने, आतिशबाजी, हर्ष फायरिंग और जुलूस निकालने पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगाया था। लेकिन प्रत्याशियों के समर्थकों के जोश के आगे जिला और पुलिस प्रशासन की बंदिश ज्यादा देर तक नहीं टिक पाईं।
इस दौरान सुबह से ही मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटने लगी थी। समर्थकों के जोश का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रत्याशी की जीत होने पर उनके समर्थक और एजेंट मड़ी समिति के अंदर ही नारेबाजी करना शुरू कर दिए थे। इस दौरान सड़कों पर लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा था, साथ ही समर्थक खुशी में ढोल नगाड़ा बजाकर झूमते नजर आए। उत्साहित समर्थकों ने एक दूसरे को फूलों से लाद, फूलों की होली खेले। समर्थकों को रोकने में पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। जीत का प्रमाण पत्र मिलने के बाद पुलिस ने प्रत्याशियों को कड़ी सुरक्षा के बीच उनके घर तक छोड़ा। वहीं समर्थकों की भीड़ ने प्रत्याशियों को कंधों पर उठाकर नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में चलते नजर आए। यह जुलूस पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए प्रत्याशी के आवास पर पहुंचा। इस दौरान पुलिस प्रत्याशियों के पीछे दौड़ती नजर आई। वहीं एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने अपने आवास पर समर्थकों के साथ प्रत्याशियों की जात और प्रदेश में दोबारा सरकार बनने की खुशी मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।