{"_id":"5f02152f8ebc3e42c6239f00","slug":"plantation-hasanpur-news-mbd3548489152","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन को बचाने के लिए पौधरोपण जरूरी ः चेतन चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन को बचाने के लिए पौधरोपण जरूरी ः चेतन चौहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। क्षेत्र गांव करनपुर माफी में तहसील निर्माण के लिए चिन्हित भूमि पर वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान व विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी ने पौधरोपण करते हुए उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जीवन को बचाने के लिए पौधरोपण जरूरी है। जिलाधिकारी उमेश मिश्र समेत अन्य अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया। तहसील क्षेत्र में एक दिन में सोलह लाख पौधे रोपित किए गए। इनमें करीब आठ लाख वन विभाग द्वारा जबकि शेष पौधे अन्य विभागों द्वारा रोपित किए गए।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि जीवन बचाने के लिए पौधरोपण करना जरूरी है। इतना ही जरूरी इनका संरक्षण भी है। यदि हम पर्यावरण संरक्षण के लिए सजग नहीं रहेंगे तो पृथ्वी पर जीवन का बचना बहुत मुश्किल हो जाएगा। विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी ने कहा कि रविवार को क्षेत्र में सोलह लाख पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य है। इन सभी पौधों की देखभाल भी उन्हें ही करनी है। जिन्होंने यह पौधे रोपित किए हैं। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र में पेड़ों के कटान पर नजर रखें। अवैध रूप से पेड़ काटने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर डीएफओ रमेशचंद, वन क्षेत्राधिकारी सुभाष चौधरी, वन दरोगा सुमित राठी, एसडीएम विजय शंकर, रामवीर सिंह, सुधीर चौहान, देवेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।