फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pitbull attacked two year old innocent child. Incident happened in front of owner in Amroha

Pitbull Attack: पिटबुल ने दो साल के मासूम पर किया हमला, मालिक के सामने हुई घटना.. गली में घुम रहा था कुत्ता

Tue, 12 Mar 2024 10:59 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मंडी धनौरा/बछरायूं (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी धनौरा/बछरायूं (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 12 Mar 2024 10:59 AM IST
सार

अमरोहा में कुत्तों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कुछ दिन पहले एक मासूम को जान भी गंवानी पड़ी थी। अब पिटबुल ने दो साल के बच्चे पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गया गया है। 

विज्ञापन
Pitbull attacked two year old innocent child. Incident happened in front of owner in Amroha
अमरोहा में पिटबुल के हमले में जख्मी मासूम - फोटो : संवाद

विस्तार

धनौरा नगर के मोहल्ला कटरा में कुत्तों के झुंड द्वारा छह साल की बच्ची को नोंचकर बुरी तरह घायल करने का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि क्षेत्र के गांव ततारपुर में पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने दो साल के मासूम पर हमला कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि मालिक कुत्ते को खोलकर घूमा रहा था। किसी तरह मासूम बच्चे को बचाया।

विज्ञापन


बाद में सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया। बच्चे के पिता की ओर से थाना बछरायूं में तहरीर देकर शिकायत दी गई है। गांव ततारपुर निवासी ऋषभ ने बताया कि गांव के ही सतीश ने पिटबुल नस्ल का कुत्ता पाल रखा है। रविवार की शाम को वह अपने कुत्ते को खुला छोड़कर घुमा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान ऋषभ का दो वर्षीय बेटा प्राकुल घर के बाहर खड़ा था। देखते ही देखते पिटबुल ने प्राकुल पर अचानक हमला कर घायल कर दिया। परिजनों व ग्रामीणों ने मासूम को बचाया। इस दौरान वह काफी घायल हो चुका था। बाद में परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक ने एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाकर मरहम पट्टी कर दी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ऋषभ ने गांव के ही सतीश के खिलाफ कुत्ते के हमले की तहरीर दी थी। लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

उधर, बता दें कि 15 दिन पूर्व गजरौला थाना क्षेत्र के गांव निपनिया निवासी हेमंत के दोस्त ने कई दिन पूर्व जोया कस्बे से पिटबुल नस्ल का कुत्ता खरीदा था। पिटबुल को हेमंत अपने दोस्त से फार्म पर ले आया। तभी पिटबुल ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। उसके हाथ में काट लिया। कंधे पर भी जख्म कर दिया। किसी तरह हेमंत को उससे बचाया गया गया।

43 ने कराया रजिस्ट्रेशन 

पिटबुल के हमलों को लेकर नगर पालिका प्रशासन की ओर से कार्रवाई की चेतावनी दी जाती है। पिछले दिनों अधिकारियों ने एक तरफ जहां प्रतिबंधित नस्ल के कुत्तों के पालने वालों को कार्रवाई की नसीहत दी तो वहीं पिटबुल के मालिक को 5000 रुपये के जुर्माना लगाने की चेतावनी दी।

वहीं पिछले कुछ दिन में नगरपालिका क्षेत्र में 43 लोगों ने कुत्ते पालने का रजिस्ट्रेशन कराया है। साथ ही 13500 की फीस जमा की गई। ईओ नगर पालिका बृजेश सिंह ने बताया कुत्ते पालने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।  धनौरा नगर के मोहल्ला कटरा में कुत्तों के झुंड द्वारा छह साल की बच्ची को घायल करने के बाद पालिका ने अभियान चलाया।



इस दौरान पालिका की टीम ने चार कुत्तों को पकड़ा। ईओ अरुण कुमार ने बताया कि पकड़े गए कुत्तों को नहर के पास छोड़ दिया गया है। उनका कहना था कि निविदा के बाद ही एनजीओ द्वारा कुत्ते पकड़े जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed