{"_id":"65e4d56b8be57f9c8f0da5ea","slug":"pinky-won-the-400-meter-race-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-114875-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चार सौ मीटर दौड़ में पिंकी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चार सौ मीटर दौड़ में पिंकी ने मारी बाजी
विज्ञापन
जोया। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में रविवार को जोया में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की चार सौ मीटर दौड़ में पिंकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में वॉलीबाॅल का मैच बदोनिया एवं पपसरा के बीच खेला गया। जिसमें बदोनिया की टीम ने जीत दर्ज की। जबकि बालक वर्ग में पपसरा की टीम प्रथम व खाता की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में संविलियन विद्यालय बदोनिया प्रथम व घनसूरपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। रस्सा खींच के बालक वर्ग में नारंगपुर की टीम प्रथम जबकि चक की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में पिंकी प्रथम व अंशु दूसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता जिला युवा अधिकारी आभा सोनी के निर्देशन में आयोजित हुई। सिख इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गुरनाम सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का आयोजन अनुराधा व महेश सिंह के नेतृत्व में हुआ। संचालन क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष पुरुजीत सिंह ने किया। इस मौके पर जमशेद शरीफ, मतिन अहमद, जयदीप चौधरी, लक्ष्य त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -