फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pile bridge made to accelerate the construction work of pakka bridge

पक्का पुल निर्माण कार्य में तेजी को बनाया पाइल पुल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:03 AM IST
सार

बाह नाले पर बन रहे पक्के पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने को बराबर में पाइल पुल बनाया गया है।निर्माणाधीन पक्के पुल के बराबर पाइल पुल बनाया गया है।

विज्ञापन
Pile bridge made to accelerate the construction work of pakka bridge

विस्तार

बाह नाले पर बन रहे पक्के पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने को बराबर में पाइल पुल बनाया गया है। इसके बन जाने से बाह नाले में पानी कम होने या बाढ़ आ जाने पर काम प्रभावित नहीं होगा। सेतु निगम के अधिकारियों का दावा है कि पाइल पुल बन जाने से पक्के पुल का काम जल्द संपन्न होगा।
विज्ञापन

धनौरा तहसील के करीब 12 गांवटापू में बसे हैं। जिनमें दारा नगर, टीकों वाली, मंदिरवाली, जहांगीरवाली व भुड्डी वाली गांव तीन तरफ से घिरे हैं। एक तरफ गंगा, दूसरी ओर बाह नाला और तीसरी तरफ से गंगा सेनिकला एक बड़ा नाला है। ग्रामीणों केआवागमन को सुगम करने के लिए क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा के प्रयास से जून-21 में बाह नाले पर पुल बनाए जाने का काम शुरू हुआ। जून-22 में पक्के पुल का निर्माण कार्यपूर्ण कराना था, लेकिन एक तरफ जून में बाह नाले में बाढ़ आ जाने और दूसरी तरफ पैंटून पुल टूट जाने के कारण पुल निर्माण कार्य अटक गया। बाद में दिसंबर-22 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया। पुल की निर्माण इकाई बदल गई। जहां पहले इसका निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की गाजियाबाद इकाई करा रही थी, वहीं बाद में मुरादाबाद को दे दिया गया। कुछ दिनों बाद निर्माण का जिम्मा दोबारा गाजियाबाद इकाई पर आ गया। इस बीच सेतु निगम को मार्च-23 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। हिदायत दी गई कि लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कारण सेतु निगम ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए निर्माणाधीन पक्के पुल के बराबर पाइल पुल बनवाया। जिस पर खड़े होकर निर्माण कार्य में लगीं मशीन दिन रात काम कर सकती हैं। नाले में पानी कम होने या बाढ़ आने का कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

निर्माणाधीन पक्के पुल के बराबर पाइल पुल बनाया गया है। जिस पर खड़ी होकर मशीन दिन रात निर्माण कार्य कर सकती हैं। नाले में बाढ़ आ जाने या पानी कम होने का निर्माण कार्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा।-संतोष कुमार, सहायक अभियंता उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम गाजियाबाद इकाई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed