फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pickup hit the bike, two died

Amroha News: तेज रफ्तार पिकअप ने आगे चल रही बाइक को रौंदा, महिला समेत दो की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Pickup hit the bike, two died
डिडौली(अमरोहा)। मुरादाबाद से डिडौली मंदिर में जलाभिषेक करने आ रहे बाइक सवार सोनू (25) और उसके साथ रहने वाली पिंकी (30) को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में उत्तराखंड नंबर पिकअप के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मृतक सोनू डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हरियाना के रहने वाले चंद्रकिशोर के बेटे थे। सोनू मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मपुरी गली नंबर 11 जयंतीपुर में रहकर एक आभूषण कारोबारी के यहां नौकरी करते थे। सोनू के साथ पिंकी नाम की महिला अपनी दो बेटियों के साथ रहती थी। सोनू के पिता चंद्रकिशोर महाशिवरात्रि के मौके पर कांवड़ लेकर आए थे। शुक्रवार की सुबह डिडौली शिव मंदिर में चंद्र किशोर भी परिवार के साथ कांवड़ व जलाभिषेक करने आए थे। लिहाजा सोनू और उसके साथ रहने वाली पिंकी दोनों जलाभिषेक करने मुरादाबाद से डिडौली आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बुढ़नपुर ओवर ब्रिज से डिडौली की और बढ़ी तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सोनू और पिंकी उछलकर दूर जा गिरे। आरोपी चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मृतक सोनू के पिता चंद्र किशोर की तहरीर पर पिकअप के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर के थे सोनू
अमरोहा। परिजनों के मुताबिक सोनू के पिता चंद्र किशोर किसान हैं। जबकि उनकी मां लक्ष्मी देवी के अलावा तीन भाई बहन है। मृतक सोनू कर भाई बहनों में दूसरे नंबर के थे। सोनू की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed