{"_id":"687d558c51bada15d80a8ad1","slug":"pickup-driver-arrested-for-hitting-school-van-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-144136-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: स्कूली वैन को टक्कर मारने वाला पिकअप चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: स्कूली वैन को टक्कर मारने वाला पिकअप चालक गिरफ्तार
Mon, 21 Jul 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। हसनपुर-गजरौला मार्ग पर 18 जुलाई की सुबह स्कूली वैन को टक्कर मारने वाले पिकअप चालक लखनऊ के शरीफ खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में एक छात्रा और शिक्षिका की मौत हो गई थी जबकि एक शिक्षिका और 13 बच्चे घायल हो गए थे। मामले में पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
शुक्रवार को हसनपुर-गजरौला मार्ग पर सहसौली गांव में स्थित आईपीएस इंटरनेशनल स्कूल की बच्चों और शिक्षिकों से भरी वैन में मनौटा पुल के पास लोडर पिकअप ने टक्कर मार दी थी। इसमें छात्रा अनाया (5) व शिक्षिका (24) निशा की मौत हो गई थी जबकि एक शिक्षिका और 13 बच्चे घायल हो गए थे। एक शिक्षिका और दो बच्चों की हालत नाजुक बनी है। हादसे के करीब 33 घंटे बाद मृतका शिक्षिका निशा के भाई की तहरीर पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
इसके बाद विवेचना शुरू की गई। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि पुलिस ने विवेचना करते हुए आरोपी पिकअप चालक का नाम मुकदमे में खोल दिया है। आरोपी पिकअप चालक लखनऊ के गुलाब नगर निवासी शरीफ खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भिजवाने की तैयारी की जा रही है।