{"_id":"680955c24495b45a6208530c","slug":"petrol-was-poured-on-the-married-woman-and-she-was-taken-out-after-giving-triple-talaq-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-138563-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: विवाहिता पर डाला पेट्रोल तीन तलाक देकर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: विवाहिता पर डाला पेट्रोल तीन तलाक देकर निकाला
Thu, 24 Apr 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की। पति ने जान से मारने की नीयत से पेट्रोल छिड़क दिया। किसी तरह विवाहिता ने जान बचाई। इसके बाद पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अमरोहा के मोहल्ला मोहम्मदी सराय निवासी सुलेमान ने बेटी रूबी की शादी 10 अक्तूबर 2015 को मोहल्ला लकड़ा इकरार नगर निवासी तस्लीम अहमद के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल वाले रूबी को दहेज में कार की मांग के लिए प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। 10 जून 2024 को पति तस्लीम अहमद नशा करके आया और रूबी को बेड पर गिराकर उसे ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया।
शोर सुन आए आसपास के लोगों ने रूबी को बचाया। 15 दिसंबर 2024 को पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया और अमरोहा छोड़कर चला गया। 28 दिसंबर की शाम सात बजे नशे की हालत में तस्लीम अहमद ने दोबारा फोन करके तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन
सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर तस्लीम अहमद, महरूम निशा, आलम, सलीम, शकीला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।