फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   PET will be conducted in two shifts at 14 centres

Amroha News: 14 केंद्रों पर दो पालियों में होगी पीईटी

Tue, 26 Aug 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 26 Aug 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
PET will be conducted in two shifts at 14 centres
अमरोहा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का (पीईटी) आयोजन छह और सात सितंबर को होगा। परीक्षा के लिए जिलेभर में 14 केंद्र बनाए गए हैं। इन पर दो-दो पालियों में 25344 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा आयोजित एक परीक्षा है। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश सरकार में विभिन्न ग्रुप सी पदों के लिए उम्मीदवारों को छांटने के लिए प्रारंभिक मूल्यांकन करती है। इसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही दूसरी परीक्षाओं के लिए आवेदन के पात्र होते हैं। आयोग ने परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए केंद्रों के निर्धारण का काम भी पूरा कर लिया है।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए जिलेभर में 14 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक व दूसरी पाली का आयोजन तीन से पांच बजे तक किया जाएगा। हर पाली में 6336 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। दोनों दिन अलग-अलग पालियों में कुल 25344 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के सदस्य भी ले चुके तैयारी का जायजा

परीक्षा के संबंध में आयोग के सदस्य डाॅ. संतोष कुमार सचान भी तैयारियों को लेकर परीक्षा की नोडल एडीएम वित्त व राजस्व गरिमा सिंह के साथ समीक्षा बैठक कर चुके हैं। बैठक में परीक्षा के दौरान बिजली आपूर्ति सुचारू रखने, कंट्रोल रूम बनाने व यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखने पर चर्चा की गई थी।


इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

- एएसएम मॉडर्न एकेडमी, खाता

- एकेके इंटर कॉलेज, अमरोहा

- भगवती शरण इंटर कॉलेज, जोया

- देहली पब्लिक स्कूल अमरोहा

- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अमरोहा

- राजकीय इंटर कॉलेज, अमरोहा

- हिल्टन कॉन्वेंट स्कूल, अमरोहा

- आईएम इंटर कॉलेज, अमरोहा

- जेएसएच इंटर कॉलेज, अमरोहा

- जेएसएच पीजी कॉलेज- ब्लॉक- ए

- जेएसएच पीजी कॉलेज- ब्लॉक- बी

- कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज, अमरोहा

- लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी, अमरोहा

- सिख इंटर कॉलेज, नारंगपुर जोया

-
परीक्षा के संबंध में सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। केंद्रों पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। परीक्षा का आयोजित आयोग की मंशा के अनुरूप नकलविहीन कराया जाएगा।- गरिमा सिंह, एडीएम, वित्त व राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed