फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Personnel taking vote counting training could not answer the question

मतगणना प्रशिक्षण ले रहे कार्मिक नहीं दे सके सवाल का जवाब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Personnel taking vote counting training could not answer the question
मतगणना के लिए प्रशिक्षण ले रहे कार्मिक डीएम के सवाल का जवाब नहीं दे सके। इससे नाराज जिलाधिकारी ने जमकर फटकार लगाई। स्पष्ट चेतावनी दी कि प्रशिक्षण मन लगाकर हासिल करें। लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को जीआईसी में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत दस मार्च को होने वाली मतगणना प्रक्रिया के तहत माइक्रो ऑब्जर्वर, गणना सहायक और गणना सुपरवाइजर के प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी राजकीय इंटर कालेज पहुंचे और यहां प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। कहा कि मतगणना में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। उन्होंने कहा कि 9 मार्च को राजकीय इंटर कॉलेज में दोपहर 3 बजे से पांच बजे तक प्रेक्षकों की उपस्थिति में विधानसभा वार प्रशिक्षण कराया जाएगा। ताकि मतगणना प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही न हो सके। प्रशिक्षण उपरांत जिलाधिकारी ने माइक्रो ऑब्जर्वर, गणना सहायक और गणना सुपरवाइजर से सवाल जवाब किए। जिनका संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर कार्मिकों कड़ी फटकार लगाई। कहा कि प्रशिक्षण को बारीकी से और मन लगाकर हासिल किया जाए। मतगणना प्रक्रिया के दौरान गड़बड़ी या लापरवाही होती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा। मतगणना प्रक्रिया को सकुशल संपन्न करना है, जो निष्पक्षता के साथ कराई जाएगी। निष्पक्ष होकर कार्य करें। प्रशिक्षण जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार द्वारा कराया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रभारी कार्मिक प्रशिक्षण चंद्रशेखर शुक्ला, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह, उप जिला अधिकारी सदर विजय शंकर, माइक्रो ऑब्जर्वर, गणना सहायक सुपरवाइजर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed