{"_id":"648a9b1906bd300e94098653","slug":"person-named-farman-has-died-in-a-bike-collision-with-nilgai-2023-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amroha: बड़ी बहन को ससुराल छोड़ बाइक से घर लौट रहा था फरमान, नीलगाय की टक्कर से हुई मौत; मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: बड़ी बहन को ससुराल छोड़ बाइक से घर लौट रहा था फरमान, नीलगाय की टक्कर से हुई मौत; मची चीख पुकार
Thu, 15 Jun 2023 10:33 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 15 Jun 2023 10:33 AM IST
सार
बड़ी बहन को ससुराल छोड़कर 22 वर्षीय फरमान घर लौट रहा था। तभी अचानक रास्ते में नीलगाय से बाइकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहन को उसकी ससुराल छोड़कर लौट रहे बाइक सवार जैकेट सिलने वाले 22 वर्षीय कारीगर फरमान की बाइक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में फरमान की मौत हो गई। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया है।
विज्ञापन
नौगांवा सादात के बिलना गांव में दिवंगत समीम का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी कमर जहां उर्फ भूरी के अलावा तीन बेटे और चार बेटियां हैं। एक बेटी रेशमा की शादी हो चुकी है। सबसे छोटा बेटा फरमान जैकेट की सिलाई का काम करता था। रेशमा अपनी मां और भाइयों से मिलने मायके आई हुई थी।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक के बाद बुधवार की शाम को फरमान अपनी बहन रेशमा को उसकी ससुराल छोड़ने गया था। रात करीब 9 बजे वापस लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक शिवाला कलां थानाक्षेत्र झुझेला के पास पहुंची। तभी खेतों में से निकली नीलगाय से टक्कर हो गई। उसने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
हादसे में फरमान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह सिर में गहरी चोट लगने से हुई। जिसके बाद परिजन बगैर पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले आए और सुपुर्द ए खाक कर दिया।