{"_id":"5810f5b64f1c1b3924bc3f16","slug":"people-was-fighting-yesterday","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की भगाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की भगाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
नौगावां सादात के बांसखेड़ी पथराव के बाद सड़क पर पड़े पत्थर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मुहल्ला कंचन बाजार में कंजर बिरादरी के दो गुटों में बुधवार की सवेरे जमकर पथराव हुआ। संयोगवश किसी के चोट नहीं आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जमीन पर लाठी पटक कर दोनों गुटों को खदेड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों की आठ महिलाओं समेत 14 का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। उपजिला मजिस्ट्रेट ने सभी को जेल भेज दिया है।
मुहल्ला कंचन बाजार निवासी श्याम पुत्र डालचंद अपने ही पड़ोस में रहने वाली एक युवती को सितंबर माह में भगा कर ले गया था। पिता की ओर से युवक व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बीती 17 अक्तूबर को पुलिस ने प्रेमी युगल को बरामद कर लिया था। दोनों ने अपनी शादी का प्रमाण पुलिस को पेश किया था। लड़की के नाबालिग होने की वजह से उसे कोर्ट में पेश किया गया था।
बुधवार की सुबह आरोपी युवक व युवती के परिजनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते देखते दोनों ओर से जमकर पथराव होने लगा। पूरी सड़क पत्थरों से भर गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और लाठी पटककर उनको खदेड़ा। पुलिस ने एक पक्ष से सचिन, चमन, अमन, आंचल, बबीता, गीता व दूसरे पक्ष से सूरज, डालचंद, रामसिंह, गुड्डी, सुनीता, बेबी, नीता, निरमेश का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। एसडीएम ने पुलिस की रिपोर्ट पर सभी को जेल भेज दिया।