फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   People upset due to not changing the blown cable for four months

चार माह से फुंका केबल नहीं बदले जाने से लोग परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:22 PM IST
विज्ञापन
People upset due to not changing the blown cable for four months
चार महीने पूर्व फुंका केबल नहीं बदले जाने से कांकाठेर के 100 घरों में अंधेरा है। दिवाली पर भी घरों में अंधेरा रहेगा। ग्रामीणों का कहना है कि वह एक्सईएन से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

गजरौला ब्लॉक के कांकाठेर गांव में मोहम्मदाबाद बिजलीघर से आपूर्ति की जाती है। शटरिंग का काम करने वाले गांव निवासी शिवा, नौकरी की तैयारी कर रहे विक्रम सिंह और फैक्टरी कर्मी सुनील कुमार का कहना है कि वह जाटव मोहल्ला निवासी हैं। यहां पांच सौ मीटर दूर रखे ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति की जाती है। चार महीने पूर्व केबल फुंक गया था। जिसको बदलवाने के लिए वह लगातार बिजली विभाग के अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। बिजली घर के जेई, एसडीओ और अधिशासी अभियंता से गुहार लगाई, लेकिन केबल नहीं बदला गया। कुछ ग्रामीणों ने अपने निजी खर्चे पर केबल खरीद कर इंतजाम कर लिया है। जिससे वह घर में रोशनी का इंतजाम कर लेते हैं। बाकी के घरों में अंधेरा रहता है। दिवाली पर भी उनके घरों में अंधेरा रहेगा। एसडीओ विभोर शर्मा का कहना है कि केबल फुंक जाने की उनसे किसी ने शिकायत नहीं की। वह जेई को भेजकर जानकारी कराएंगे और फुंके केबल को बदलवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed